लाइव न्यूज़ :

सुशासन का प्रयास करने वाले नेताओं में आज भी परिलक्षित होते हैं गांधी के विचार: भारतीय राजदूत

By भाषा | Updated: October 2, 2021 14:36 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर,दो अक्टूबर सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त पी कुमारन ने शनिवार को कहा कि महात्मा गांधी के विचार और उनकी शिक्षाएं समय से परे हैं और वे दुनिया भर में उन नेताओं और नीति निर्माताओं में आज भी परिलक्षित होती हैं,जो लोगों को अच्छा और लोक केंद्रित शासन देने की कोशिश कर रहे हैं।

कुमारन ने यह बात महात्मा गांधी को उनकी 152वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए कही। पूरे देश में लोगों ने भारतीय उच्चायुक्त के साथ डिजिटल तरीके से महात्मा गांधी की जयंती मनायी और उनके मूल्यों तथा शिक्षाओं के प्रति प्रतिबद्धता जतायी।

भारतीय उच्चायुक्त ने ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल (जीआईआईएस) में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा,‘‘ महात्मा गांधी की शिक्षाएं और मूल्य यकीनन समय से परे हैं। उनके विचार और विचारधारा कई रूपों में आज भी दिखाई देती हैं, वह दुनिया भर में उन नेताओं और नीति निर्माताओं में आज भी परिलक्षित होती हैं, जो लोगों को सुशासन,बेहतर जीवन देने की कोशिश कर रहे हैं।’’

इस कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को ‘‘बच्चों के लिए बापू’’ विषय पर एक कार्यशाला भी आयोजित की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल