लाइव न्यूज़ :

बंगबंधु को गांधी शांति पुरस्कार भारत-बांग्लादेश के गहरे संबंधों का ‘उचित सम्मान’ : बांग्लादेश

By भाषा | Updated: March 23, 2021 21:14 IST

Open in App

ढाका, 23 मार्च बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान को वर्ष 2020 का गांधी शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा पर भारत का आभार व्यक्त करते हुए बांग्लादेश ने कहा है कि यह दोनों देशों के बीच सदैव गहरे रहे संबंधों का ‘‘उचित सम्मान’’ है।

भारत के संस्कृति मंत्रालय ने वर्ष 2020 का गांधी शांति पुरस्कार बांग्लादेश के राष्ट्रपिता एवं प्रथम राष्ट्रपति रहमान को देने की सोमवार को घोषणा की थी।

बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि शेख मुजीबुर रहमान को मरणोपरांत गांधी शांति पुरस्कार देने के भारत सरकार के निर्णय पर गहरा आभार व्यक्त करते हैं।

इसने कहा कि यह प्रतिष्ठित पुरस्कार बांग्लादेश और इसके लोगों के लिए सम्मान की बात है।

मंत्रालय ने कहा कि बांग्लादेश के 50वें स्वतंत्रता दिवस पर इस सम्मान का ‘‘काफी महत्व’’ है।

इसने कहा, ‘‘पुरस्कार भारत-बांग्लादेश के बीच हमेशा गहरे रहे संबंधों के लिए ऐसे समय एक उचित सम्मान है जब दोनों देश बांग्लादेश की स्वतंत्रता और कूटनीतिक संबंधों की स्वर्ण जयंती तथा बंगबंधु का जन्मशती वर्ष मना रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब