लाइव न्यूज़ :

जी7 देशों ने ओमान तट के पास तेल टैंकर पर हुए हमले की निंदा की, ईरान को जिम्मेदार ठहराया

By भाषा | Updated: August 6, 2021 22:22 IST

Open in App

बर्लिन, छह अगस्त (एपी) विश्व के सात प्रमुख औद्योगीकृत देशों के समूह ‘जी 7’ ने पिछले हफ्ते अरब सागर में एक तेल टैंकर पर हुए हमले की शुक्रवार को एक सुर में निंदा की और कहा कि साक्ष्यों से संकेत मिलता है कि इस घटना के पीछे ईरान का हाथ था।

उल्लेखनीय है कि 29 जुलाई को ओमान तट के पास एच वी मेर्सर स्ट्रीट नाम के तेल टैंकर पर हुए कथित ड्रोन हमले में जहाज के चालक दल के दो सदस्य मारे गये थे, जिनमें एक रोमानियाई और एक ब्रिटिश नागरिक शामिल थे।

ब्रिटेन,कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और अमेरिका के विदेश मंत्रियों ने एक संयुक्त बयान में कहा, ‘‘हम वाणिज्यिक जहाज पर किये गये अवैध हमले की निंदा करते हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक जानबूझ कर किया गया और लक्षित हमला था तथा अंतरराष्ट्रीय कानून का स्पष्ट उल्लंघन है। सभी उपलब्ध साक्ष्य स्पष्ट रूप से ईरान की ओर इशारा करते हैं। ’’

हालांकि, ईरान ने इस हमले में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना