लाइव न्यूज़ :

गरीब देशों के लिए कोविड-19 के और टीकों के आह्वान के साथ जी-20 सम्मेलन की शुरुआत

By भाषा | Updated: October 30, 2021 20:38 IST

Open in App

रोम, 30 अक्टूबर (एपी) इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्रागी ने रोम में जी-20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत में गरीब देशों के लिए कोविड-19 के और टीकों की व्यवस्था के लिए प्रयास करने का आह्वान किया।

जी-20 की मेजबानी कर रहे द्रागी ने दो दिवसीय शिखर सम्मेलन की शुरुआत में विश्व के कम संपन्न देशों के लिए टीकों की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों को गति देने का आह्वान किया। द्रागी ने रेखांकित किया कि संपन्न देशों में 70 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण हो चुका है जबकि गरीब देशों में केवल तीन प्रतिशत लोगों को ही कोविड-19 रोधी टीके की खुराक मिली है। द्रागी ने इसे नैतिक रूप से अस्वीकार्य बताया।

इस बार जी-20 शिखर सम्मेलन के एजेंडे में जलवायु परिवर्तन, कोविड-19 के बाद आर्थिक सुधार और वैश्विक न्यूनतम निगमित कर दर है। द्रागी ने रोम के नुवोला में जी-20 के शासनाध्यक्षों का स्वागत किया। शनिवार को सम्मेलन के शुरुआती सत्र में वैश्विक स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था पर चर्चा होने की उम्मीद है।

इटली के प्रधानमंत्री ने बहुपक्षीय सहयोग को लेकर नए सिरे से प्रतिबद्धता जताने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘‘हम सब जितनी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, उतना ही यह स्पष्ट होता है कि बहुपक्षवाद उन समस्याओं का सबसे अच्छा जवाब है जिनका हम आज सामना कर रहे हैं। कई मायनों में यह एकमात्र संभव उत्तर है।’’

संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन से पहले इटली को उम्मीद है कि जी-20 के देश कार्बन उत्सर्जन में कटौती को लेकर महत्वपूर्ण प्रतिबद्धता जताएंगे। जलवायु सम्मेलन रविवार को ग्लासगो, स्कॉटलैंड में शुरू होगा।

जी-20 सम्मेलन खत्म होने के तुरंत बाद कई देशों के प्रमुख ग्लासगो जाएंगे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सम्मेलन से जुड़ेंगे।

अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि बाइडन द्वारा वैश्विक ऊर्जा बाजार में आपूर्ति और मांग में असंतुलन के बारे में चिंता प्रकट करने की उम्मीद है। अधिकारी ने कहा कि बाइडन वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए तेल और गैस दोनों बाजारों में अधिक स्थिरता के महत्व को रेखांकित करेंगे, जो कोरोनो वायरस महामारी से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अमेरिकी तेल की कीमतें सात साल के उच्चतम स्तर पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला