लाइव न्यूज़ :

जी-20 के नेताओं ने अफगानिस्तान और आतंकवाद रोधी प्रयासों पर चर्चा की : व्हाइट हाउस

By भाषा | Updated: October 12, 2021 22:02 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 12 अक्टूबर जी-20 देशों के नेताओं ने मंगलवार को तालिबान के शासन वाले अफगानिस्तान की स्थिति पर चर्चा की, जिसमें आतंकवाद रोधी प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करने और देश में अभी भी फंसे विदेशी नागरिकों के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने पर भी बात की गई।

व्हाइट हाउस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन सहित जी-20 देशों के नेताओं ने अफगानिस्तान पर जी-20 के शिखर सम्मेलन के दौरान स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय संगठनों के माध्यम से अफगान लोगों को मानवीय सहायता प्रदान करने पर सहमति व्यक्त की।

व्हाइट हाउस के मुताबिक जी-20 के नेताओं के साथ राष्ट्रपति बाइडन की बैठक के बारे में बयान में कहा गया, ‘‘नेताओं ने आईएसआईएस-के से खतरों के खिलाफ स्थायी आतंकवाद विरोधी प्रयासों पर एक ध्यान केंद्रित करने की महत्वपूर्ण आवश्यकता पर चर्चा की और अफगानिस्तान से निकलना चाह रहे विदेशी नागरिकों तथा अफगान भागीदारों के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने की मांग की।’’

व्हाइट हाउस ने कहा, ‘‘नेताओं ने स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय संगठनों के माध्यम से अफगान लोगों को सीधे मानवीय सहायता प्रदान करने और महिलाओं, लड़कियों तथा अल्पसंख्यक समूहों के सदस्यों सहित सभी अफगानों के लिए मौलिक मानवाधिकारों को बढ़ावा देने को लेकर अपनी सामूहिक प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की।’’ व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका अफगानिस्तान में समस्याओं के समाधान के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

व्हाइट हाउस ने कहा, ‘‘अमेरिका अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर काम करने और अफगानिस्तान में हालात का समाधान करने तथा अफगान लोगों का समर्थन करने के लिए राजनयिक, मानवीय और आर्थिक साधनों का उपयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है।’’

जी-20 की बैठक अमेरिकी अधिकारियों द्वारा अफगानिस्तान के सत्ताधारी तालिबान से कतर के दोहा में मुलाकात के कुछ दिनों बाद हुई। अमेरिका ने अगस्त में युद्धग्रस्त देश से अपने सैनिकों की वापसी के बाद पहली बार तालिबान के साथ आमने-सामने बातचीत की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?