लाइव न्यूज़ :

बाढ़ और जंगलों में आग की घटनाओं के बीच जी 20 के पर्यावरण मंत्रियों की इटली में बैठक

By भाषा | Updated: July 22, 2021 19:26 IST

Open in App

नेपल्स, 22 जुलाई (एपी) ऐसे में जब अमेरिका और रूस के जंगलों में आग दहक रही है और पश्चिमी यूरोप के हिस्से विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित हैं, 20 औद्योगीकृत देशों के समूह के पर्यावरण और ऊर्जा मंत्री नवंबर में होने वाले महत्वपूर्ण जलवायु परिवर्तन सम्मेलन से पहले दो दिनों की वार्ता के लिए बृहस्पतिवार को एकत्रित हुए।

मेजबान इटली को उम्मीद है कि नेपल्स वार्ता से स्कॉटलैंड के ग्लासगो में सीओपी26 शिखर सम्मेलन में महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को अपनाने में मदद मिलेगी जिसके बारे में आयोजकों ने कहा है कि ‘‘यह जलवायु परिवर्तन को नियंत्रण में लाने का दुनिया के लिए आखिरी सबसे अच्छा मौका है।’’

बृहस्पतिवार और शुक्रवार को नेपल्स की बैठकें तीन मुख्य विषयों पर केंद्रित हैं: जैव विविधता और महासागरों का संरक्षण; सर्कुलर इकोनॉमी (विकास, समाज और पर्यावरण के नजरिये से संसाधानों के अधिकतम उपयोग वाली अर्थव्यवस्थाओं) को बढ़ावा देना, विशेष रूप से फैशन और कपड़ा क्षेत्रों में और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए वित्तीय प्रणाली को फिर से संगठित करना।

शुक्रवार को एक विज्ञप्ति जारी होने और संवाददाता सम्मेलन आयोजित किये जाने की उम्मीद है।

अमेरिकी जलवायु दूत जॉन केरी नेपल्स शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे है और उन्होंने मेजबान, इतालवी पर्यावरण मंत्री रॉबर्टो सिंगोलानी के साथ प्रारंभिक बैठक की।

यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब पश्चिमी अमेरिका और साइबेरिया में काफी बड़े क्षेत्र में सूखी भूमि जंगल की आग से प्रभावित है और जर्मनी और बेल्जियम के कई छोटे शहर बाढ़ से प्रभावित हैं और इसमें 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला