लाइव न्यूज़ :

जी-20 : बोरिस जॉनसन को जलवायु कार्रवाई को लेकर माहौल बनने की उम्मीद

By भाषा | Updated: October 29, 2021 16:32 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 29 अक्टूबर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन इटली में होने जा रहे जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए शुक्रवार को इस उम्मीद के साथ रोम जाएंगे कि ब्रिटेन में अगले हफ्ते होने जा रहे सीओपी-26 जलवायु सम्मलेन के लिए इसमें माहौल तैयार हो सकेगा।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह रोम पहुंच चुके हैं। 16वें जी-20 सम्मेलन में शनिवार को प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के ‘राष्ट्र प्रमुखों और सरकार के प्रमुखों’ के स्तर की वार्ता होगी। इससे पहले जी20 समूह के सदस्य राष्ट्रों के वित्त और स्वास्थ्य मंत्री शुक्रवार को इटली की अध्यक्षता में रोम में अपनी पहली संयुक्त बैठक के लिए एकत्रित होंगे। इसमें भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी शामिल होंगी।

जलवायु सम्मेलन सीओपी-26 से पहले हो रहे जी-20 शिखर सम्मेलन के आयोजन से पूर्व प्रधानमंत्री जॉनसन ने अपनी ओर से चिंताएं खुलकर प्रकट की थीं। उन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था, ‘‘यह बहुत मुश्किल होगा, यह सम्मेलन, और मैं बहुत चिंतित हूं कि यह गलत दिशा में जा सकता है और हो सकता है कि हम वे समझौते नहीं कर पाएं जिनकी जरूरत है।’’

जी-20 में भी, बार-बार उठने वाले विषय हरित निवेश और जलवायु कार्रवाई भी होंगे। ब्रिटेन चाहेगा कि सीओपी-26 से पहले, जी-20 के सदस्य देशों की ओर से और संकल्प किए जाएं।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जॉनसन के बीच द्विपक्षीय वार्ता होनी है। कोविड-19 के कारण जॉनसन की भारत यात्रा कई बार रद्द कर दी गई। अब दोनों नेताओं के बीच यह पहली प्रत्यक्ष मुलाकात होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात