लाइव न्यूज़ :

जी-20 शिखर सम्मेलनः पीएम मोदी व चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से अलग मिलेंगे डोनाल्ड ट्रंप

By भाषा | Updated: June 25, 2019 13:49 IST

अधिकारी ने कहा कि जी-20 सम्मेलन के इतर मुलाकातों की सूची में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल, तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन, जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के साथ मुलाकात संभव है।

Open in App
ठळक मुद्देजापान के ओसाका में 28-29 जून को होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने ट्रंप 27 जून को रवाना होंगे।प्रशासनिक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारा अनुमान है कि वह विश्व नेताओं के साथ कई बैठकें करेंगे।’’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जापान में इस हफ्ते होने वाली जी-20 बैठक के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग समेत कई विश्वनेताओं से मुलाकात करेंगे और इस दौरान व्यापार समेत कई मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

जापान के ओसाका में 28-29 जून को होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने ट्रंप 27 जून को रवाना होंगे। एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारा अनुमान है कि वह विश्व नेताओं के साथ कई बैठकें करेंगे।’’ अधिकारी ने कहा कि जी-20 सम्मेलन के इतर मुलाकातों की सूची में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल, तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन, जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के साथ मुलाकात संभव है।

ट्रंप इसके साथ ही सऊदी अरब के वली अहद मोहम्मद बिन सलमान के साथ भी बातचीत करेंगे। भारत में हाल में हुए आम चुनावों के बाद मोदी और ट्रंप के बीच यह पहली मुलाकात होगी। ट्रंप ने फिर से प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी को फोन पर बधाई दी थी।

अमेरिका द्वारा स्टील और अल्यूमीनियम समेत कुछ उत्पादों पर ज्यादा शुल्क लगाए जाने के बाद इसके जवाब में भारत ने भी 16 जून को बादाम और अखरोट समेत 28 उत्पादों पर शुल्क बढ़ा दिया था। ट्रंप प्रशासन ने सामान्य तरजीही प्रणाली (जीएसपी) व्यापार कार्यक्रम के तहत लाभार्थी विकासशील राष्ट्र का भारत का दर्जा खत्म कर दिया था।

हाल ही में ट्रंप प्रशासन ने एच-1बी वीजा को लेकर भारतीय चिंताओं के निराकरण का भी प्रयास किया है। ट्रंप की शी के साथ यह बैठक अमेरिका और चीन के बीच जारी व्यापार युद्ध के बीच होगी। 

ट्रंप इसके साथ ही सऊदी अरब के वली अहद मोहम्मद बिन सलमान के साथ भी बातचीत करेंगे। यह मुलाकात ऐसे वक्त होगी जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ रहा है। चीनी राष्ट्रपति के साथ ट्रंप की बैठक सम्मेलन के दूसरे दिन शनिवार को ओसाका में होने की संभावना है। जी-20 शिखर सम्मेलन के बाद ट्रंप सियोल के लिये रवाना हो जाएंगे।

अधिकारी ने बताया कि एशियाई यात्रा के दौरान ट्रंप की उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन से मुलाकात करने की कोई योजना नहीं है। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिकाचीनइंडियारूसजापान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल