लाइव न्यूज़ :

कोरोना के बीच जी-20 के डिजिटल सम्मेलन के फीका रहने के आसार

By भाषा | Updated: November 19, 2020 17:26 IST

Open in App

दुबई, 19 नवंबर (एपी) कोरोना वायरस महामारी के साए में जी-20 देशों के नेताओं का शिखर सम्मेलन इसी सप्ताह सऊदी अरब में होने वाला है और इसके अब तक की पारंपरिक बैठकों से हटकर होने के पूरे आसार हैं।

यह बैठक डिजिटल होगी और इसमें दुनिया के धनी और विकासशील देशों के नेताओं का जमावड़ा नहीं होगा। इसके अलावा विभिन्न देशों के शासकों, राष्ट्रपतियों और प्रधानमंत्रियों के बीच बंद कमरों में होने वाली बैठकें भी नहीं होंगी। नेताओं के लिए यादगार तस्वीरें खिंचाने का अवसर भी नहीं होगा। ।

इसके अलावा सऊदी मेजबानों को दुनिया की मीडिया को चकाचौंध करने का अवसर भी नहीं मिलेगा।

पिछले कई दशकों की सबसे गंभीर महामारी से निपटने के लिए वैश्विक एकीकृत जवाब की भी उम्मीद नहीं है। दवाओं और टीकों के लिए अरबों डॉलर का वादा किया गया है लेकिन जी-20 देशों ने ज्यादातर अपनी अपनी आपूर्ति सुरक्षित करने पर ध्यान केंद्रित रखा है।

मौजूदा महामारी ने जी-20 को यह साबित करने का एक मौका दिया है कि इस तरह का निकाय संकटों में किस प्रकार अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा दे सकता है। इसके अलावा समूह अपनी कमियों को भी रेखांकित कर सकता है।

जी-20 के सदस्य देश दुनिया के आर्थिक उत्पादन का लगभग 85 प्रतिशत और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के तीन-चौथाई का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसकी स्थापना 1999 में वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नरों के लिए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर विचार विमर्श करने के लिए एक तरीके के रूप में की गयी थी।

कोरोना वायरस के कारण जब मार्च में सीमाएं बंद करने के साथ-साथ लॉकडाउन लागू हो रहे थे, सऊदी शाह सलमान ने जी-20 नेताओं की डिजिटल बैठक बुलायी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल