लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में भविष्य में लॉकडाउन की संभावना बहुत कम : प्रोफेसर नील फर्ग्यूसन

By भाषा | Updated: August 7, 2021 19:52 IST

Open in App

लंदन, सात अगस्त (एपी) कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर दिए चेतावनी की वजह से चर्चा में आए ब्रिटिश वैज्ञानिक प्रोफेसर नील फर्ग्यसन ने शनिवार को कहा कि ब्रिटेन में भविष्य में लॉकडाउन लगने की संभावना बहुत कम है। हालांकि सामाजिक संपर्क बढ़ने के साथ संक्रमण के मामलों में वृद्धि हो सकती है।

इम्पीरियल कॉलेज लंदन में संक्रामक बीमारी के विशेषज्ञ फर्ग्यसन ने द टाइम्स ऑफ लंदन से बातचीत में कहा कि ब्रिटेन संभवत: ऐसी स्थिति में पहुंच गया है जहां पर इस बीमारी से टीकाकरण के जरिये निपटा जा सकता है, बजाय कि लॉकडाउन जैसे ‘ संकट के उपाय’ अपनाए जाए।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस संभावना को सिरे से खारिज नहीं कर रहा हूं, लेकिन मेरा मानना है कि नए लॉकडाउन या सामाजिक दूरी जैसा हमने अबतक अपनाया है, शायद ही लागू करने की जरूरत होगी। ऐसी चेतावनी हालांकि रहेगी अगर वायरस लगातार अपना स्वरूप बदलता है।’’

गौरतलब है कि ब्रिटेन के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश के कई हिस्सों में संक्रमण दर में कमी आई है। जन स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि ब्रिटेन में राष्ट्रव्यापी सफल टीकाकरण की वजह से कोविड-19 के मामलों में गिरावट आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा