फुमिओ किशिदा होंगे जापान के अगले प्रधानमंत्री, योशिहिदे सुगा की लेंगे जगह

By विनीत कुमार | Updated: September 29, 2021 12:14 IST2021-09-29T11:54:26+5:302021-09-29T12:14:27+5:30

जापान: योशिहिदे सुगा ने पिछले साल सितंबर में बतौर प्रधानमंत्री जिम्मेदारी संभाली थी। उनकी जगह अब फुमिओ किशिदा (Fumio Kishida) लेंंगे।

Fumio Kishida to become Japan next prime minister after winning party leadership election | फुमिओ किशिदा होंगे जापान के अगले प्रधानमंत्री, योशिहिदे सुगा की लेंगे जगह

फुमिओ किशिदा (फोटो- ट्विटर)

टोक्यो: जापान के पूर्व विदेश मंत्री फुमिओ किशिदा (Fumio Kishida) ने बुधवार को जापान में सत्तारूढ दल लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एडीपी) के नेतृत्व के लिए हुए चुनाव में जीत हासिल कर ली है। सत्तारूढ़ पार्टी के नेता पद का चुनाव जीतने के साथ ही फुमिओ किशिदा का जापान का अगला प्रधानमंत्री बनना तय हो गया है। 

64 साल के किशिदा वर्तमान प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा की जगह लेंगे। दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश जापान की कमान संभालने के लिए एडीपी के चार उम्मीदवार मैदान में थे। इसमें दो महिलाएं भी शामिल थीं। हालांकि जीत किशिदा की हुई।


साने ताकाइची और सेको नोडा पिछले 13 साल में देश की पहली महिलाएं हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री पद के चुनाव में एलडीपी के नेतृत्व के लिए अपनी दावेदारी पेश की थी। इससे पहले जापान में एकमात्र महिला उम्मीदवार युरिको कोइके थीं, जो 2008 के चुनाव में उम्मीदवार थीं। वह इस समय तोक्यो की गवर्नर हैं। इसके अलावा तारो कोनो भी मैदान में थे। 

केवल एक साल में योशिहिदे सुगा की विदाई

योशिहिदे सुगा ने पिछले साल सितंबर में बतौर प्रधानमंत्री जिम्मेदारी संभाली थी। हालांकि एक साल में ही वे अब कुर्सी छोड़ रह हैं। जापान की संसद में एलडीपी और इसके गठबंधन साझेदारों के पास  बहुमत है। ऐसे में सोमवार को किशिदा को संसद द्वार पीएम चुना जाना लगभग तय है।

Web Title: Fumio Kishida to become Japan next prime minister after winning party leadership election

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे