लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री कोरोना पॉजिटिव, पीएम जॉनसन भी हुए क्वारंटीन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 18, 2021 14:56 IST

ब्रिटेन में सोमवार से लॉकडाउन संबंधी पाबंदियां खत्म होने जा रही हैं, लेकिन अपने कोविड पॉजिटिव स्वास्थ्य मंत्री के संपर्क में आने के चलते प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भी खुद को सीमित कर लिया हैं।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य मंत्री के संपर्क में आने के चलते प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी हुए क्वारंटीनब्रिटेन में फिर बढ़ रहे हैं कोरोना केसेसलॉकडाउन खोलने के प्रयास में सरकार, टीकाकरण का दिया हवाला

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद कोरोना के दोनों टीके लगवाने के बाद भी संक्रमित हो गए हैं. जाविद से मिलने वालों में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी शामिल थे इसलिए जॉनसन अपने कार्यालयों से काम करने तक ही सीमित रहेंगे। पीएम जॉनसन को अगले कुछ दिनों तक रोज कोविड टेस्ट करवाना होगा।

शनिवार को साजिद जाविद ने ट्विटर पर बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद से वह आइसोलेशन में हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें बीमारी के हल्के लक्षण हैं। जाविद ने ट्वीट किया, 'आज सुबह मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। मैं अपनी पीसीआर जांच के नतीजे का इंतजार कर रहा हूं, लेकिन सौभाग्य से मैंने टीका लगवा लिया था और लक्षण हल्के हैं।' 

उन्होंने लिखा, 'यदि आपने टीका नहीं लगवाया है तो कृपया टीकाकरण कराने के लिए आगे आएं।' स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट में लिखा कि मैंने टीके की दोनों खुराक ले ली थीं और अब तक मेरे लक्षण बहुत ही हल्के हैं।

सूत्रों के मुताबिक जाविद शुक्रवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री निवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट गए थे जिसके बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (NHS) के कहने पर प्रधानमंत्री जॉनसन ने भी खुद को क्वारंटीन कर लिया हैं । वर्ष 2020 में महामारी की पहली लहर के दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भी कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गए थे। इस दौरान जॉनसन की हालत काफी बिगड़ गई थी। जाविद पिछले हफ्ते संसद में भी अपने साथी मंत्रियों के साथ देखें गए थे। इन दिनों जाविद जिन लोगों के संपर्क में आए थे उन्हें भी ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (NHS) के निर्देश पर आइसोलेट होना पड़ सकता हैं। 

ब्रिटेन में सोमवार से लॉकडाउन संबंधी पाबंदियां खत्म होने जा रही हैं, जिसका कई विशेषज्ञ और वैज्ञानिक विरोध भी कर रहे हैं। इस बीच, ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमण के 51,870 नए मामले सामने आए, जो 15 जनवरी के बाद सर्वाधिक आंकड़ा है। इस मामले में सरकार का कहना हैं कि देश में दो तिहाई से ज्यादा व्यस्क आबादी का टीकाकरण पूरा हो चुका हैं इसलिए इसके बाद उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों का सामना किया जा सकता हैं।

टॅग्स :ब्रिटेनकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सबोरिस जॉनसन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें