लाइव न्यूज़ :

काबुल में ईंधन के टैंकरों में आग लगी, कम से कम 10 घायल

By भाषा | Updated: May 2, 2021 09:44 IST

Open in App

काबुल, दो मई (एपी) अफगानिस्तान की राजधानी में शनिवार देर रात उत्तरी छोर पर ईंधन के कई टैंकरों में आग लगने से कम से कम 10 लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह तत्काल नहीं पता चल सका है कि आग दुर्घटनावश लगी या जानबूझकर लगाई गई है। यह घटना ऐसे समय में हुई है अमेरिका और नाटो के आखिरी बचे सैनिकों की देश से वापसी शुरू हो गई है जो अफगानिस्तान में अमेरिका के सबसे बड़े युद्ध को समाप्त कर देगा।

सभी 2,500-3,500 अमेरिकी सैनिकों और करीब 7,000 नाटो संबद्ध बलों के 11 सितंबर तक अफगानिस्तान से वापस बुला लिया जाएगा। यह वही दिन है जब अमेरिका में हुए 9/ 11 के आतंकवादी हमलों के कारण सैनिकों को अफगानिस्तान भेजा गया था।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक अरियान ने कहा कि यह आग तब लगी ... जब चिंगारी से ईंधन के एक टैंकर में आग लग गई। इसके बाद पास के कई टैंकर आग की चपेट में आ गए जिसने भीषण रूप ले लिया।

आग की इस घटना के वक्त दर्जनों टैंकर धीरे-धीरे काबुल की तरफ बढ़ रहे थे। वे रात नौ बजने का इंतजार कर रहे थे जब ईंधन के टैंकरों और अन्य बड़े ट्रकों को शहर में प्रवेश की अनुमति होती है।

आग पर काबू पा लिया गया। तोड़-फोड़ के तत्काल साक्ष्य नहीं मिले हैं लेकिन अवन ने कहा कि जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल