लाइव न्यूज़ :

हैती में कई गिरोहों के आतंक के बीच ईंधन की कमी

By भाषा | Updated: October 25, 2021 09:58 IST

Open in App

पोर्ट-औ-प्रिंस (हैती), 25 अक्टूबर (एपी) हैती में नागरिकों की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है...भूकंप, राष्ट्रपति की हत्या, गिरोहों की हिंसा और सामूहिक अपहरण जैसी घटनाओं के बाद देश की राजधानी में अब लोग ईंधन की कमी से परेशान हैं।

गिरोहों की नाकेबंदी और ईंधन ट्रक के चालकों के अपहरण के कारण ईंधन वितरण दो सप्ताह से अधिक समय से प्रभावित है, जिससे पोर्ट-औ-प्रिंस के निवासियों को पेट्रोल और डीज़ल की खासी कमी का सामना करना पड़ रहा है। देश की विद्युत प्रणाली के वास्ते जनरेटर चलाने के लिए ईंधन का व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाता है।

शहर के मुख्य ईंधन टर्मिनल मार्टिसेंट, ला सलाइन और साइट सोलिएल जैसे स्थान पर स्थित हैं, जहां कई गिरोह सक्रिय हैं। कुछ गिरोह कथित तौर पर ईंधन ट्रकों को आवाजाही की अनुमति देने के लिए जबरन भुगतान की मांग भी कर रहे हैं।

हैती में ये गिरोह काफी प्रबल हो गए हैं। इनमें से एक गिरोह ने हाल ही में अमेरिका के एक मिशनरी समूह के 17 सदस्यों का अपहरण कर लिया था और उन्हें छोड़ने के लिए कथित तौर पर प्रत्येक के लिए 10-10 लाख डॉलर की फिरौती मांगी थी। फिरौती ना देने पर बंधकों को मारने की धमकी भी दी थी। इन सदस्यों की अभी तक कोई खैर-खबर नहीं है।

इस बीच, पड़ोसी शहर डेल्मास में शनिवार को विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए, जहां गैस स्टेशनों में ईंधन खत्म हो गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंच, हवा में गोलीबारी की और भीड़ को तितर-बितर किया। वहीं, देश के कुछ टेलीफोन नेटवर्क की सेवाएं भी प्रभावित हुईं, क्योंकि ‘सैल टावर’ उपकरण चलाने के लिए ईंधन खत्म हो गया था।

राजधानी स्थित बाल रोग विशेषज्ञ अस्पताल ‘सेंट डेमियन’ के अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल के वेंटिलेटर और अन्य चिकित्सकीय उपकरणों के लिए केवल तीन दिन का ईंधन ही बचा है। अस्पताल के ‘प्रोजेक्ट मैनेजर’ डेन्सो गे ने कहा, ‘‘ मैं काफी चिंतित हूं। स्थिति काफी विकट है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना