लाइव न्यूज़ :

ईरान में हुए संभावित साइबर हमले से पूरे देश के ईंधन बिक्री केंद्र प्रभावित

By भाषा | Updated: October 26, 2021 17:35 IST

Open in App

दुबई, 26 अक्टूबर (एपी) पूरे ईरान के ईंधन बिक्री केंद्र (पेट्रोल पंप) पर मंगलवार को उस समय काम ठप हो गया, जब ईंधन सब्सिडी की प्रणाली को नियंत्रित करने वाले सॉफ्टवेयर में खराबी आ गई और बिक्री रोकनी पड़ी। ईरान की अर्द्धसरकारी समाचार एजेंसी ने इसे साइबर हमला करार दिया है।

ईरान के सरकारी टेलीविजन ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें तेहरान के ईंधन बिक्री केंद्रों पर कारों को अपनी बारी के लिए कतार में खड़े हुए देखा जा सकता है।

सरकारी टीवी ने हालांकि, इसकी वजह नहीं बताई है लेकिन कहा कि तेल मंत्रालय के अधिकारी ‘‘ तकनीकी समस्या का समाधान निकालने के लिए आपात बैठक कर रहे हैं।’’

अर्द्ध सरकारी समाचार एजेंसी आईएसएनए ने घटना को साइबर हमला करार देते हुए कहा कि उसने देखा कि जो लोग सरकार द्वारा जारी कार्ड से ईंधन खरीदने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें ‘साइबर हमला 64411’ का संदेश मिल रहा है।

उल्लेखनीय है कि ईरान की अधिकतर जनता अपने वाहनों में ईंधन भरवाने के लिए सब्सिडी पर आश्रित है, खासतौर पर देश की खराब होती अर्थव्यवस्था की वजह से।

आईएसएनए ने यह नहीं बताया कि संदेश में दिख रहा नंबर किससे जुड़ा है। हालांकि, यह नंबर ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामनेई के कार्यालय के हॉटलाइन से संबंधित है, जिसके जरिये वह इस्लामिक कानूनों के सवालों का जवाब देते हैं। बाद में आईएसएनए ने इस खबर को हटा दिया।

इस घटना की अबतक किसी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि, ‘‘64411’’संख्या जुलाई में ईरान की रेल रोड प्रणाली पर हुए हमले को प्रतिबिंबित करती है। उस समय भी यह संख्या दिखाई दी थी। बाद में इजराइली साइबर सुरक्षा कंपनी चेक प्वाइंट ने बताया था कि ईरान की रेल प्रणाली पर हैकरों के एक समूह ने हमला किया था, जो स्वयं को हिंदू देवता के नाम पर ‘इंद्र’ कहते हैं।

इससे पहले ‘इंद्र’ नाम के इस समूह ने सीरिया की कंपनियों को भी निशाना बनाया था, जहां ईरान के हस्तक्षेप से राष्ट्रपति पद पर बशर असद बने हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना