लाइव न्यूज़ :

परमाणु संयंत्र के भीतर ईंधन की छड़ें टूटीं लेकिन रेडियोधर्मी रिसाव नहीं हुआ: चीन

By भाषा | Updated: June 16, 2021 13:48 IST

Open in App

बीजिंग, 16 जून (एपी) चीन के परिस्थितिकी एवं पर्यावरण मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि हांगकांग के निकट स्थित चीन के परमाणु संयंत्र के एक रिएक्टर में ईंधन की पांच छड़ें टूटी हुई हैं लेकिन इससे रेडियोधर्मी रिसाव नहीं हुआ है। सरकार की ओर से इस घटना के बारे में पहली बार पुष्टि की गई है, जिसके कारण संयंत्र की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही थी।

मंत्रालय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा कि गुआंगदोन प्रांत में तैशान परमाणु ऊर्जा संयंत्र के रिएक्टर संख्या एक के भीतर विकिरण बढ़ा था लेकिन अवरोधकों ने अपना काम किया और इसे रोक दिया।

हांगकांग की सरकार ने कहा कि वह संयंत्र पर नजर रख रही है। उसने गुआंगदोंग के अधिकारियों से इस बारे में और जानकारी मांगी है। उल्लेखनीय है कि संयंत्र की संयुक्त संचालक फ्रांसीसी कंपनी ने सोमवार को कहा था कि रिएक्टर के भीतर ‘नोबल गैस’ का स्तर बढ़ा है। विशेषज्ञों ने कहा था कि ईंधन की छड़ें टूटी हैं और परमाणु विखंडन की प्रक्रिया के दौरान रेडियोधर्मी गैस का रिसाव हुआ।

परमाणु विखंडन की प्रक्रिया में ज़ेनन और क्रिप्टॉन जैसी नोबल गैस और सीजियम, स्ट्रोनटियम जैसे अन्य रेडियोधर्मी पदार्थ निकलते हैं।

मंत्रालय के बयान मे कहा गया, ‘‘पर्यावरण में रेडियोधर्मी रिसाव की कोई समस्या नहीं है।’’ उसने बताया कि रिएक्टर के कूलैंट में विकिरण बढ़ गया था लेकिन यह भी ‘‘मान्य सीमा’’ के भीतर था।

मंत्रालय ने सीएनएन की उस खबर को भी खारिज किया जिसमें कहा गया था कि नियामकों ने संयंत्र के बाहर विकिरण की स्वीकार्य सीमाओं को बढ़ाया ताकि संयंत्र को बंद नहीं करना पड़े।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल