लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में 19 अप्रैल से हर वयस्क को लग सकेगा टीका : बाइडन

By भाषा | Updated: April 7, 2021 12:53 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, सात अप्रैल अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि देश में 19 अप्रैल से हर वयस्क टीकाकरण के लिए पात्र होगा। इससे पहले सभी वयस्कों के लिए टीकाकरण अभियान को शुरू करने की तारीख एक मई तय की गयी थी।

राष्ट्रपति ने मंगलवार को यह घोषणा ऐसे वक्त की जब अमेरिका में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

कोविड-19 के मामलों पर नजर रखने वाले जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय के मुताबिक अमेरिका में संक्रमण के 3,08,46,300 मामले आ चुके हैं और 5,56,500 लोगों की मौत हो चुकी है।

बाइडन ने कहा, ‘‘जब तक हम महामारी पर काबू नहीं पा लेते और अपने अभियान में सफल नहीं हो जाते तब तक यह जरूरी है कि हर कोई अपने हाथों को धोए, सामाजिक दूरी का पालन करे और मास्क पहने।’’

बाइडन ने कहा कि 19 अप्रैल से हर वयस्क टीका लगवा सकेगा और टीकाकरण अभियान का विस्तार होगा।

राष्ट्रपति ने व्हाइट हाउस में घोषणा की कि 19 अप्रैल से 18 साल या उससे अधिक उम्र का हर कोई टीका लगवाने का पात्र होगा। उन्होंने कहा, ‘‘अब कोई भ्रामक नियम नहीं। और अधिक भ्रामक पाबंदी नहीं।’’

बाइडन ने कहा कि अमेरिका वायरस के खिलाफ जंग में अब भी संघर्ष कर रहा है और उनके प्रशासन ने महज 75 दिन के भीतर रिकॉर्ड 15 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया है।

राष्ट्रपति ने अपने प्रशासन के शुरुआती 100 दिन के भीतर 10 करोड़ लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा था, लेकिन महज 75 दिन के भीतर रिकॉर्ड 15 करोड़ लोगों का टीकाकरण हो चुका है। बाइडन ने अब अपने प्रशासन के पहले 100 दिन में 20 करोड़ देशवासियों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको बताना चाहता हूं कि हम अभी जीत की कगार पर नहीं पहुंचे हैं। अभी बहुत कुछ करना बाकी है। जब तक अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण नहीं होता, तब तक अपने हाथों को धोएं, सामाजिक दूरी का पालन करें और मास्क पहनें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसे ऐसे सोचें कि अच्छा समय आने वाला है और मैंने पहले भी कहा था कि जुलाई तक हम एक सुरक्षित, खुशहाल माहौल में अपने परिवार और दोस्तों के साथ छोटे समूहों में खुशी के पल बिता सकेंगे, लेकिन वास्तविक सवाल यह है कि तब तक हमें कितनी और मौतें, बीमारियां और दुख देखना बाकी है?’’

बाइडन ने कहा कि नए मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है और अस्पतालों में मरीज बढ़ रहे हैं।

राष्ट्रपति ने वाशिंगटन डीसी के वर्जीनिया उपनगर में एक टीकाकरण केंद्र का दौरा करने के दौरान भारतीय मूल की एक प्रवासी सेविया खान से मुलाकात की। राष्ट्रपति के पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि वह भारत से हैं। सेविया ने कहा, ‘‘वह कई बार भारत जा चुकी हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने यहां अपने तीन बच्चों को पाला है। एक ग्रेजुएट है और एक ग्रेजुएट होने वाला है, वहीं तीसरा 11वीं कक्षा में है। मुझे अमेरिकी नागरिक होने पर गर्व है।’’

बाइडन ने कहा, ‘‘आप ही अमेरिका हैं। अमेरिका प्रवासियों का देश है। उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की मां भी भारत से थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना