अमेरिका में किशोर की बंदूक से दुर्घटनावश निकली गोली से दोस्त की मौत

By भाषा | Updated: July 19, 2021 08:24 IST2021-07-19T08:24:04+5:302021-07-19T08:24:04+5:30

Friend killed by accidental bullet fired from teenager's gun in America | अमेरिका में किशोर की बंदूक से दुर्घटनावश निकली गोली से दोस्त की मौत

अमेरिका में किशोर की बंदूक से दुर्घटनावश निकली गोली से दोस्त की मौत

सॉल्ट लेक सिटी (अमेरिका), 19 जुलाई (एपी) पश्चिम जॉर्डन के सॉल्ट लेक सिटी उपनगर में एक-दूसरे से मिलने पहुंचे दो किशोरों में से एक से दुर्घटनावश गोली चल गई जिससे दूसरे किशोर की मौत हो गई।

पुलिस के अधिकारी रिचर्ड बेल ने बताया कि ये किशोर अपने घरों से चुपके से निकले थे और मुलाकात करने के लिए एक गिरजाघर की पार्किंग में पहुंचे थे। इनमें से 15 वर्षीय किशोर अपने साथ बंदूक लाया था। घटना शनिवार सुबह की है, इसमें 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।

बेल ने बताया कि किशोर को पता नहीं था कि बंदूक में गोली भरी हुई है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें नहीं लगता कि उसका इरादा अपने दोस्त की हत्या करने का था।’’ गोली चल जाने के बाद किशोर ने पुलिस को इस बारे में सूचित किया, वह घबराया हुआ था और उसने अपने दोस्त के लिए मदद मांगी थी।

पुलिस ने बताया कि 15 वर्षीय किशोर को किशोर हिरासत केंद्र में भेजा गया है लेकिन अब तक की जांच में यह पता चला है कि गोलीबारी की यह घटना ‘‘वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण हादसा थी।’’ किशोरों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Friend killed by accidental bullet fired from teenager's gun in America

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे