लाइव न्यूज़ :

फ्रांसीसी सुरक्षा बलों ने माली में अल-कायदा से जुड़े कमांडर को मार गिराया

By भाषा | Updated: November 13, 2020 16:25 IST

Open in App

पेरिस, 13 नवंबर (एपी) फ्रांसीसी सुरक्षा बलों और सैन्य हेलीकॉप्टरों ने माली में अल-कायदा से जुड़े एक जिहादी कमांडर को मार गिराया है। फ्रांसीसी सेना ने शुक्रवार को यह घोषणा की।

फ्रांसीसी सैन्य प्रवक्ता कर्नल फ्रेड्रिक बार्बरी ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि मंगलवार को चलाए गए अभियान में आरवीआईएम इस्लामिक कट्टरपंथी समूह के सैन्य प्रमुख बाह अग मूसा को मार गिराया गया, जो संगठन संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित संगठनों की सूची में शामिल है और जिसे देश में मालियन और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा बलों पर कई हमलों के लिए जिम्मेदार माना जाता है।

बार्बरी ने कहा कि निगरानी करने वाले ड्रोनों ने पूर्वी माली के मेनका क्षेत्र में मूसा के ट्रक की पहचान करने में फ्रांसीसी बलों की मदद की, जिस पर तब हेलीकॉप्टरों द्वारा हमला किया गया और फिर 15 फ्रांसीसी कमांडो को घटनास्थल पर भेजा गया।

उन्होंने कहा कि ट्रक में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई।

फ्रांसीसी रक्षा मंत्री के एक बयान में कहा गया कि मूसा समूह में भर्ती किए गए नए जिहादियों को प्रशिक्षित करता था। हाल के कुछ हफ्तों में माली में फ्रांसीसी सुरक्षा बलों की कई कार्रवाई में कई संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला