लाइव न्यूज़ :

फ्रांस के प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: November 23, 2021 08:29 IST

Open in App

पेरिस, 23 नवंबर (एपी) फ्रांस के प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। बेल्जियम यात्रा से लौटने के कुछ घंटे बाद ही उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

प्रधानमंत्री के कार्यालय ने बताया कि कास्टेक्स अगले 10 दिन तक पृथक-वास में रहकर अपने काम करते रहेंगे। अधिकारियों ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी कि कास्टेक्स को संक्रमण के कोई लक्षण थे या नहीं।

कार्यालय ने बताया कि जीन कास्टेक्स के बेल्जियम से लौटने के बाद उनकी एक बेटी संक्रमित पाई गई थी, जिसके बाद कास्टेक्स की दो जांच की गई और वह दोनों में संक्रमित पाए गए।

कास्टेक्स ने बेल्जियम के प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर डी क्रू से ब्रसेल्स में मुलाकात की थी।

सरकारी प्रसारक आरटीबीएफ के अनुसार, क्रू के कार्यालय ने बताया कि उनकी मंगलवार को जांच की जाएगी और रिपोर्ट आने तक वह पृथक-वास में रहेंगे।

फ्रांस में 75 प्रतिशत आबादी को कोविड-19 रोधी टीके लगने के बावजूद, बीते कुछ हफ्तों से संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अधिक संख्या में लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है और संक्रमण से मौत के मामले भी बढ़े हैं।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी पिछले साल दिसंबर में संक्रमित हो गए थे और कई अन्य मंत्री भी संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा