लाइव न्यूज़ :

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को एक व्यक्ति ने थप्पड़ मारा

By भाषा | Updated: June 8, 2021 22:04 IST

Open in App

पेरिस, आठ जून (एपी) फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को दक्षिण-पूर्वी फ्रांस के एक छोटे शहर की यात्रा के दौरान मंगलवार को एक व्यक्ति ने थप्पड़ मार दिया।

होटल और रेस्तरां में काम करने के लिए छात्रों को प्रशिक्षण देने वाले एक हाई स्कूल का दौरा करने के बाद फ्रांसीसी राष्ट्रपति को टैन-एल’हर्मिटेज शहर में अवरोधकों के पीछे उनकी प्रतीक्षा कर रहे लोगों का अभिवादन कर रहे थे।

घटना के बारे में एक वीडियो में दिखाया गया है कि एक आदमी मैक्रों को थप्पड़ मार रहा है और उनके अंगरक्षक उसे पीछे धकेल रहे हैं और फ्रांसीसी नेता तुरंत वहां से निकल जाते हैं।

मैक्रों के पीछे खड़े एक अंगरक्षक ने राष्ट्रपति के बचाव में हाथ उठाया, लेकिन उन्हें इस घटना को रोकने में एक सेकेंड की देर हो गई। उसके बाद अंगरक्षक ने राष्ट्रपति की रक्षा के लिए उन्हें चारों ओर से घेर लिया।

फ्रांसीसी समाचार प्रसारक ‘बीएफएम टीवी’ ने कहा कि पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। मैक्रों ने अभी इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है और अपना दौरा जारी रखा है।

प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स ने नेशनल असेंबली में कहा, ‘‘देश के प्रमुख के जरिये लोकतंत्र को लक्षित किया गया है।’’ इसके बाद सभी सांसदों ने तालियां बजाई और समर्थन में खड़े हो गये।

कास्टेक्स ने कहा कि लोकतंत्र में बहस, संवाद, विचारों के टकराव, वैध असहमति की अभिव्यक्ति के लिए स्थान है लेकिन इसमें किसी भी तरह की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।

दक्षिणपंथी नेता मरीन ले पेन ने ‘‘देश के राष्ट्रपति को निशाना बनाने वाली आक्रामकता की ट्विटर पर कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि मैकों उनके शीर्ष राजनीतिक विरोधी हैं लेकिन यह घटना बहुत ही निंदनीय है। सोशलिस्ट पार्टी के नेता और पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने ट्वीट किया कि हमला ‘‘हमारी संस्थाओं के खिलाफ एक असहनीय झटका है ... देश के प्रमुख के साथ सभी को एकजुटता दिखानी चाहिए।’’

देश में शारीरिक हमले, जान से मारने की धमकी और उत्पीड़न के शिकार लोगों में गांव के मेयर और सांसद भी शामिल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा