लाइव न्यूज़ :

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को एक व्यक्ति ने थप्पड़ मारा

By भाषा | Updated: June 8, 2021 20:20 IST

Open in App

पेरिस, आठ जून (एपी) फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को दक्षिण-पूर्वी फ्रांस के एक छोटे शहर की यात्रा के दौरान मंगलवार को एक व्यक्ति ने थप्पड़ मार दिया।

मैक्रों के कार्यालय ने एक वीडियो की पुष्टि की, जो व्यापक रूप से ऑनलाइन प्रसारित हो रहा है।

होटल और रेस्तरां में काम करने के लिए छात्रों को प्रशिक्षण देने वाले एक हाई स्कूल का दौरा करने के बाद फ्रांसीसी राष्ट्रपति को टैन-एल’हर्मिटेज शहर में अवरोधकों के पीछे उनकी प्रतीक्षा कर रहे लोगों का अभिवादन करते हुए देखा जा सकता है।

वीडियो में दिखाया गया है कि एक आदमी मैक्रों को थप्पड़ मार रहा है और उनके अंगरक्षक उसे पीछे धकेल रहे हैं और फ्रांसीसी नेता तुरंत वहां से निकल जाते हैं।

फ्रांसीसी समाचार प्रसारक ‘बीएफएम टीवी’ ने कहा कि पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

मैक्रों ने अभी इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है और अपना दौरा जारी रखा है।

दक्षिणपंथी नेता मरीन ले पेन ने ‘‘देश के राष्ट्रपति को निशाना बनाने वाली आक्रामकता की ट्विटर पर कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि मैकों उनके शीर्ष राजनीतिक विरोधी हैं लेकिन यह घटना बहुत ही निंदनीय है।

देश में शारीरिक हमले, जान से मारने की धमकी और उत्पीड़न के शिकार लोगों में गांव के मेयर और सांसद भी शामिल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला