लाइव न्यूज़ :

फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों ने सऊदी अरब के युवराज से मुलाकात की

By भाषा | Updated: December 4, 2021 21:15 IST

Open in App

दुबई, चार दिसंबर (एपी) फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों ने अपने दो दिवसीय खाड़ी दौरे के अंतिम दिन शनिवार को सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच ईरान के परमाणु कार्यक्रम, लेबनान के संकट और यमन में जारी युद्ध को लेकर चर्चा होने की संभावजा जतायी गई है।

इससे पहले दिन में, मैक्रों ने कतर में संवाददाताओं से कहा कि फ्रांस और यूरोपीय संघ के कई देश अफगानिस्तान में संयुक्त राजनयिक मिशन खोलने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, जोर दिया कि इस कदम को देश में तालिबानी शासन को मान्यता देने के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।

मैक्रों ने कहा कि वह सऊदी के युवराज के समक्ष लेबनान का मुद्दा उठाएंगे जोकि एक के बाद एक संकट का सामना कर रहा है।

सऊदी अरब पहुंचे मैक्रों ने जेद्दा में युवराज सलमान से मुलाकात की, जहां पहली बार फॉर्मूला वन रेस के आयोजन और पॉप गायक जस्टिन बीबर के कार्यक्रम के चलते शाही घराने को दक्षिणपंथी समूहों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

जेद्दा आने से पहले मैक्रों ने कहा कि यह ''बेहद आवश्यक'' है कि यह क्षेत्र लेबनान के साथ आर्थिक संबंधों को फिर से बहाल करे और जरूरत के समय लेबनान की मदद करे। राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने कतर के शासक के साथ इस पर चर्चा की और अब वह सऊदी अरब में युवराज से भी इस बारे में बात करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला