लाइव न्यूज़ :

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों कोरोना वायरस से संक्रमित, 7 दिन के लिए आइसोलेट

By भाषा | Updated: December 17, 2020 18:28 IST

राष्ट्रपति आवास ‘एलईसी पैलेस’ ने बृहस्पतिवार को बताया कि जैसे ही राष्ट्रपति को लक्षण दिखे, उन्होंने फौरन जांच कराई।

Open in App
ठळक मुद्देकाम करना जारी रखेंगे एवं दूरी बनाकर अपनी गतिविधियां करते रहेंगे।जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल के साथ द्विपक्षीय बैठक की थी।राष्ट्रपति ने बुधवार को पुर्तगाल के प्रधानमंत्री से भी मुलाकात की थी।

पेरिसः फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

हालांकि मैक्रों बार बार कहते आए हैं कि वह कोविड-19 के मद्देनजर स्वास्थ्य संबंधी प्रोटोकॉल का दृढ़ता से पालन कर रहे हैं।

राष्ट्रपति आवास ‘एलईसी पैलेस’ ने बृहस्पतिवार को बताया कि जैसे ही राष्ट्रपति को लक्षण दिखे, उन्होंने फौरन जांच कराई। संक्षिप्त बयान में यह नहीं बताया गया है कि मैक्रों में कैसे लक्षण दिखे हैं।

बयान के मुताबिक, वह सात दिन तक खुद को पृथक रखेंगे और वह अपना काम करना जारी रखेंगे एवं दूरी बनाकर अपनी गतिविधियां करते रहेंगे।

हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि संपर्कों का पता लगाने के लिए क्या प्रयास किए जा रहे हैं। मैक्रों ने पिछले हफ्ते के आखिर में यूरोपीय संघ के एक सम्मेलन में हिस्सा लिया था जहां उन्होंने जर्मनी की चांसलर एंजेला मार्केल के साथ द्विपक्षीय बैठक की थी।

राष्ट्रपति ने बुधवार को पुर्तगाल के प्रधानमंत्री से भी मुलाकात की थी। पुर्तगाल के अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है।

मैक्रों ने बुधवार को सरकार की साप्ताहिक कैबिनेट बैठक की थी जिसमें प्रधानमंत्री ज्यां कैस्टेक्स और अन्य मंत्री मौजूद थे।

कैस्टेक्स के दफ्तर ने बताया है कि प्रधानमंत्री सात दिन के लिए पृथक-वास में चले गए हैं।

राष्ट्रपति आवास ने पुष्टि की है कि मैक्रों की अगले हफ्ते होने वाली लेबनान की यात्रा को रद्द कर दिया गया है।

मैक्रों और अन्य अधिकारी बार-बार कहते आए हैं कि वे महामारी के दौरान सफाई प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कर रहे हैं और किसी से हाथ नहीं मिला रहे हैं, मास्क पहन रहे हैं तथा लोगों से दूरी बना कर रख रहे हैं।

मैक्रों देश के स्वास्थ्य विभाग की सिफारिशों का पालन कर रहे हैं। इनके तहत सितंबर से पृथक रहने की अवधि 14 से घटाकर सात दिन कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :फ़्रांसकोरोना वायरसवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात