लाइव न्यूज़ :

फ्रांस के राष्ट्रपति ने कोरोना संक्रमित होने के लिये लापरवाही और बुरी किस्मत के दोषी ठहराया

By भाषा | Updated: December 19, 2020 13:01 IST

Open in App

पेरिस, 19 दिसंबर (एपी) फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने खुद के कोरोना संक्रमित होने के लिये शुक्रवार को लापरवाही और अपनी खराब किस्मत को दोषी ठहराया। उन्होंने देशवासियों से अपनी सुरक्षा करने का आग्रह किया।

मैक्रों के आलोचकों कहना है कि उन्होंने संक्रमण से बचाव में लापरवाहियां बरतीं, जिसमें लोगों से हाथ मिलाना और बीते सप्ताह कई बार सामूहिक रूप से भोजन किया जाना शामिल हैं।

मैक्रों ने शुक्रवार को एक वीडियो साझा की, जिसमें उन्होंने कहा उन्हें सिरदर्द, थकान और सूखी खांसी हो रही है। उन्होंने अपने स्वास्थ्य के बारे में रोजाना जानकारी देने की बात कही।

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे ।

मैक्रों (42) ने कहा, ''मैं ठीक हो रहा हूं।''

पिछले सप्ताह यूरोपीय संघ के सम्मेलन के दौरान मैक्रों के साथ समय बिताने वाले स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री इगोर मैटोविक भी शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को मैक्रों से फोन पर बात कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

फ्रांस में मैक्रों के कोरोना वायरस की चपेट में आने की आलोचना हो रही है। कहा जा रहा है कि उन्होंने ऐसे समय में लापरवाहियां बरती हैं, जब देश में कोविड-19 मामलों में फिर से उछाल देखा जा रहा है और डॉक्टर लोगों के ऐहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं।

मैक्रों ने सोमवार को आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन के प्रमुख एंजेल गुरिया से बैठक के दौरान हाथ मिलाया था और गले भी मिले था। हालांकि दोनों ने मास्क पहन रखे थे, लेकिन मैक्रों के कार्यालय ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि यह एक 'गलती' थी।

मैक्रों ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि उन्हें अधिक ऐहतियात बरतना चाहिये था और वह दुर्भाग्य से महामारी की चपेट में आ गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना