लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के साथ विवाद में सुरंग व बंदरगाहों को अवरुद्ध करेंगे फ्रांसीसी मछुआरे

By भाषा | Updated: November 26, 2021 17:18 IST

Open in App

कैले (फ्रांस), 26 नवंबर (एपी) यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के बाहर होने (ब्रेक्जिट) के बाद मछली पकड़ने के लाइसेंसों को लेकर विवाद में, फ्रांस के मछुआरों ने ब्रिटेन तक सामान की आवाजाही को रोकने के मकसद से फ्रांसीसी बंदरगाहों और इंग्लिश चैनल के तहत होने वाले यातायात को अवरुद्ध करने की शुक्रवार को धमकी दी।

यह पड़ोसी देशों के बीच तनाव का नया कारण बन गया है। दोनों देश दुनिया के सबसे व्यस्त नौवहन मार्ग पर बुधवार तड़के कैले में एक नौका डूबने को लेकर भी एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। इस हादसे में कम से कम 27 प्रवासियों की मौत हो गई थी और दोनों देशों का आरोप है कि हादसे को रोकने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं किए गए।

फ्रांसीसी मछुआरे ब्रिटिश सरकार पर ब्रिटेन के जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के लिए अधिक लाइसेंस नहीं देने से नाराज हैं। वे उनके बचाव के लिए ठोस कदम नहीं उठाने को लेकर अपनी सरकार से भी नाराज हैं।

मछली पकड़ने का उद्योग आर्थिक रूप से छोटा है लेकिन ब्रिटेन और फ्रांस दोनों के लिए प्रतीकात्मक रूप से महत्वपूर्ण है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के एक प्रवक्ता ने कहा कि ब्रिटेन "विरोध संबंधी गतिविधि की धमकियों से निराश है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक