लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के साथ विवाद में फ्रांसीसी मछुआरे ने बंदरगाहों को अवरुद्ध किया

By भाषा | Updated: November 26, 2021 19:27 IST

Open in App

कैले (फ्रांस), 26 नवंबर (एपी) यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के बाहर होने (ब्रेक्जिट) के बाद मछली पकड़ने के लाइसेंसों को लेकर विवाद में, फ्रांस के मछुआरों ने शुक्रवार को ब्रिटेन तक सामान की आवाजाही को रोकने के मकसद से फ्रांसीसी बंदरगाहों और इंग्लिश चैनल के तहत होने वाले यातायात को अवरुद्ध कर दिया।

यह पड़ोसी देशों के बीच तनाव का नया कारण बन गया है। दोनों देश दुनिया के सबसे व्यस्त नौवहन मार्ग पर बुधवार तड़के कैले तट के पास एक नौका डूबने को लेकर भी एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। इस हादसे में कम से कम 27 प्रवासियों की मौत हो गई थी और दोनों देशों का आरोप है कि हादसे को रोकने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं किए गए।

फ्रांसीसी मछुआरे ब्रिटिश सरकार पर ब्रिटेन के जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के लिए अधिक लाइसेंस नहीं देने से नाराज हैं। वे उनके बचाव के लिए ठोस कदम नहीं उठाने को लेकर अपनी सरकार से भी नाराज हैं।

मछली पकड़ने का उद्योग आर्थिक रूप से छोटा है लेकिन ब्रिटेन और फ्रांस दोनों के लिए प्रतीकात्मक रूप से महत्वपूर्ण है।

मछुआरों की एक स्थानीय समिति के अध्यक्ष ओलिवियर लेप्रेते ने संवाददाताओं से कहा कि शुक्रवार की नाकाबंदी "एक चेतावनी’ है। उन्होंने कहा, "ब्रिटेन की पहुंच यूरोपीय बाजार तक है, लेकिन हमारी पहुंच ब्रिटिश जल क्षेत्र तक नहीं है। यह सामान्य चीज नहीं है और ब्रिटिश सरकार को समझौते का सम्मान करना चाहिए।" उन्होंने कहा कि यह एक सांकेतिक कदम है और जरूरत पड़ने पर वे और सख्त कदम उठा सकते हैं।

मछुआरों ने स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजे से 10 बजे तक एक घंटे के लिए एक बंदरगाह को अवरुद्ध कर दिया और वह नाकाबंदी अब खत्म हो गई है। अब वे दूसरे बंदरगाहों पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के एक प्रवक्ता ने कहा कि ब्रिटेन "विरोध संबंधी गतिविधि की धमकियों से निराश है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

विश्व अधिक खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते