लाइव न्यूज़ :

फ्रेंच फिल्म अकादमी हॉलीवुड अभिनेत्री केट ब्लैंचेट को करेगी सम्मानित

By भाषा | Updated: December 18, 2021 18:40 IST

Open in App

पेरिस, 18 दिसंबर ऑस्कर पुरस्कार विजेता अभिनेत्री केट ब्लैंचेट को फ्रांसीसी सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान सीजर दि'ऑनर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

प्रतिष्ठित पत्रिका ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर’ के अनुसार फ्रेंच फिल्म अकादमी ने शुक्रवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर साझा किए गए एक बयान में यह घोषणा की।

फ्रांस की राजधानी पेरिस में 25 फरवरी, 2022 को आयोजित होने वाले 47वें सीज़र समारोह में केट ब्लैंचेट को सीज़र दि'ऑनर से सम्मानित किया जाएगा।

फ्रांसीसी फिल्म अकादमी ने 52 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री की सराहना उनके 'उल्लेखनीय करियर और शानदार व्यक्तित्व' के लिए की।

केट ब्लैंचेट ने 1997 में ऑस्ट्रेलियाई फिल्म 'पैराडाइज' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी, लेकिन फिल्म निर्माता शेखर कपूर की 1998 में आई फिल्म 'एलिजाबेथ' से उन्हें वैश्विक प्रसिद्धि मिली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना