लाइव न्यूज़ :

फ्रांस के अधिकारी खशोगी की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार संदिग्ध की पहचान करने में जुटे

By भाषा | Updated: December 8, 2021 19:37 IST

Open in App

पेरिस, आठ दिसंबर (एपी) फ्रांस के अधिकारी सऊदी अरब के पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के सिलसिले में पेरिस के पास एक हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किए एक संदिग्ध की पहचान सत्यापित करने के प्रयास में जुटे हैं।

एक न्यायिक अधिकारी ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि संदिग्ध को बृहस्पतिवार की सुबह तक हिरासत में रखा जा सकता है। उसे पेरिस के चार्ल्स देगाल हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था।

फ्रांसीसी रेडियो नेटवर्क ‘आरटीएल’ ने कहा कि खालिद आएज अल-ओताबी नाम के एक सऊदी नागरिक को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था और वह सऊदी अरब की राजधानी रियाद रवाना होने वाला था।

हालांकि, पेरिस में सऊदी दूतावास ने कहा कि यह गलत पहचान का मामला है और गिरफ्तार व्यक्ति का "इस मामले से कोई लेना-देना नहीं था" और उम्मीद है कि उसे जल्द रिहा कर दिया जायेगा।

गौरतलब है कि सऊदी अरब के पत्रकार और ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ के स्तंभकार जमाल खशोगी की अक्टूबर 2018 में तुर्की की राजधानी इस्तांबुल स्थित सऊदी वाणिज्य दूतावास में हत्या कर दी गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल