लाइव न्यूज़ :

मालगाड़ी के पटरी से उतरने के अगले दिन पाकिस्तान एवं ईरान के बीच मालवाहक ट्रेन सेवा बहाल

By भाषा | Updated: June 20, 2021 18:05 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 20 जून पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में एक मालगाड़ी के पटरी से उतरने के एक दिन बाद रविवार को पाकिस्तान एवं ईरान के बीच मालवाहक ट्रेन सेवा बहाल हो गयी।

रेल अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को चगाई जिले में डालबंदिन के समीप एक मालगाड़ी के कम से कम छह डिब्बे पटरी से उतर गये थे। यह ट्रेन ईरान के जाहेदान से क्वेटा जा रही थी।

अधिकारियों ने बताया कि असंतुलित पटरी के कारण यह हादसा हुआ जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ । उनके अनुसार पटरी के मरम्मत की जरूरत थी और हादसे के बाद उसे सही करने के लिए क्वेटा से विशेषज्ञों का एक दल भेजा गया।

इससे पहले, पाकिस्तान वाणिज्य एवं उद्योग मंडल परिसंघ की रेलवे पर केंद्रीय स्थायी समिति के संयोजक जिया-उल-हक ने सरकार से ईरान एवं तुर्की के साथ मालवाहक ट्रेन सेवा बहाल करने के लिए व्यावहारिक कदम उठाने का आह्वान किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो