लाइव न्यूज़ :

पौधों व जीवाणुओं के वायरस का उपयोग कर फ्रिज-मुक्त कोविड टीके विकसित किए गए

By भाषा | Updated: September 8, 2021 18:37 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस, आठ सितंबर वैज्ञानिकों ने नए कोविड-19 रोधी टीके विकसित करने के लिए पौधे और जीवाणुओं (बैक्टीरिया) के वायरस के प्रमुख अवयवों का उपयोग किया है और इन टीकों को फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं है।

अमेरिकन केमिकल सोसाइटी की पत्रिका में मंगलवार को वर्णित फ्रिज-मुक्त टीके सार्स-सीओवी-2 वायरस के खिलाफ चूहों में एंटीबॉडी को लेकर कारगर रहे हैं। सार्स-सीओवी-2 के कारण ही कोविड रोग होता है।

अनुसंधानकर्ताओ के अनुसर यदि वे लोगों में सुरक्षित और प्रभावी साबित होते हैं, तो इससे वैश्विक स्तर पर टीकों के वितरण में व्यापक बदलाव आ सकता है, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में या गरीब समुदायों के बीच।

अमेरिका के कैलिफोर्निया सैन डिएगो विश्वविद्यालय में प्रोफेसर निकोल स्टीनमेट्ज ने कहा कि टीके की इस तकनीक के बारे में खास बात यह है कि यह तापमान के लिहाज से स्थिर है, इसलिए इसे आसानी से उन जगहों तक पहुंचा जा सकता है जहां काफी कम तापमान वाला फ्रीजर संभव नहीं है।

शोधकर्ताओं ने दो कोविड टीके विकसित किए हैं उनमें से एक पौधे के वायरस से तैयार किया गया है जबकि दूसरा एक जीवाणु वायरस से विकसित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल