लाइव न्यूज़ :

एपी से जुड़े स्वतंत्र पत्रकार को इथियोपिया में हिरासत में लिया गया

By भाषा | Updated: December 16, 2021 09:24 IST

Open in App

नैरोबी, 16 दिसंबर (एपी) इथियोपिया में समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (एपी) से जुड़े एक स्वतंत्र वीडियो पत्रकार को राजधानी अदीस अबाबा में पुलिस ने हिरासत में लिया है।

एपी ने बुधवार को यह जानकारी दी। रिपोर्टिंग यात्रा कर घर लौटने के बाद 28 नवंबर को आमिर अमन कियारो को देश की नयी युद्ध-संबंधी आपातकालीन शक्तियों के तहत हिरासत में लिया गया है। अभी उन्हें आरोपित नहीं किया गया है।

इथियोपिया के मीडिया प्राधिकरण, प्रधानमंत्री कार्यालय, विदेश मंत्रालय और अन्य सरकारी कार्यालयों के अधिकारियों ने कियारो को हिरासत में लिए जाने के बाद उसके संबंध में जानकारी मांगने के एपी के लगातार अनुरोध का कोई जवाब नहीं दिया।

सरकारी मीडिया ने बुधवार को संघीय पुलिस का हवाला देते हुए उनकी हिरासत की सूचना दी और कहा कि उन पर एक आतंकवादी समूह का साक्षात्कार लेकर उसके ‘‘उद्देश्यों की पूर्ति’’ करने का आरोप है। रिपोर्ट में कहा गया है कि स्थानीय पत्रकार थॉमस एंगिडा और अदिसु मुलुनेह को भी हिरासत में लिया गया है।

संघीय पुलिस निरीक्षक टेस्फाये ओलानी ने सरकारी मीडिया को बताया कि पत्रकारों ने आपातकालीन कानून और इथियोपिया के आतंकवाद विरोधी कानून का उल्लंघन किया और जिसके लिए उन्हें सात से 15 साल तक की जेल हो सकती है।

एक बयान में एपी की कार्यकारी संपादक जूली पेस ने आग्रह किया कि कियारो को मुक्त किया जाए। उन्होंने कहा, ‘‘एसोसिएटेड प्रेस बेहद चिंतित है कि उसके स्वतंत्र पत्रकार आमिर अमन कियारो को इथियोपिया सरकार ने हिरासत में लिया है, उन पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है, जो निराधार है। कियारो एक स्वतंत्र पत्रकार हैं जिन्होंने इथियोपिया में संघर्ष के सभी पक्षों पर महत्वपूर्ण काम किया है। हम इथियोपिया सरकार से कियारो को तुरंत रिहा करने का आह्वान करते हैं।’’

इथियोपिया की सरकार ने नवंबर में आपातकाल की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला