लाइव न्यूज़ :

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता मौलिक, सार्वभौमिक स्वतंत्रता है: संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता

By भाषा | Updated: February 3, 2021 00:06 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, दो फरवरी संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के एक प्रवक्ता ने कहा है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एक मौलिक, सार्वभौमिक स्वतंत्रता है, और लोगों के पास अपने मन की बात कहने और स्वतंत्र रूप से बोलने की आजादी होनी चाहिए।

महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने सोमवार को कहा, "देखिए, मुझे उस मामले की पूरी जानकारी नहीं है। मैं आपसे सिर्फ इतना कह सकता हूं कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एक मौलिक, सार्वभौमिक स्वतंत्रता है और लोगों को अपने मन की बात कहने और स्वतंत्र रूप से बोलने में सक्षम होना चाहिए।"

दुजारिक 26 जनवरी को नई दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली के बाद कांग्रेस के सांसद शशि थरूर और छह पत्रकारों के खिलाफ दर्ज किए गए राजद्रोह के आरोपों को लेकर एक पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल का जवाब दे रहे थे।

गौरतलब है कि थरूर और पत्रकार मृणाल पांडे, राजदीप सरदेसाई, विनोद जोस, जफर आगा, परेश नाथ और अनंत नाथ पर नई दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा को लेकर नोएडा पुलिस ने देशद्रोह और अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल