लाइव न्यूज़ :

मालवेयर से सुरक्षा के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले भारतीय ने अपना गुनाह कबूल किया

By भाषा | Updated: December 4, 2020 10:54 IST

Open in App

वाशिंगटन, चार दिसंबर अमेरिका में 33 वर्षीय एक भारतीय व्यक्ति ने कम्प्यूटर सुरक्षा सेवा देने के नाम पर कई अमेरिकी नागरिकों से धोखाधड़ी करने के मामले में अपना गुनाह कबूल लिया है।

यह व्यक्ति कम्प्यूटर में मालवेयर होने की बात कहकर सुरक्षा मुहैया कराने की पेशकश कर लोगों से पैसे ऐंठता था। कई बुजुर्ग इस धोखाधड़ी का शिकार बने।

नयी दिल्ली के रहने वाले हिमांशु अस्री ने संघीय अदालत के समक्ष अपना गुनाह कबूल किया। अस्री ने माना कि उसने कम्प्यूटर में मालवेयर होने की बात कहकर सुरक्षा मुहैया कराने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी की।

अस्री ने स्वीकार किया कि भारत में कॉल सेंटर के जरिए उसने 325 लोगों से संपर्क किया और उनके कम्प्यूटर में मालवेयर होने की बात कही।

अमेरिकी के न्याय विभाग ने बताया कि जनवरी 2015 से जनवरी 2020 के बीच अस्री ने अन्य लोगों के साथ मिल कर 940,995 अमेरिकी डॉलर की धोखाधड़ी की।

टेली मार्केटिंग कॉल के जरिए लोगों से धोखाधड़ी करने के मामले में रोड आईलैंड की संघीय अदालत में पिछले तीन महीने में अस्री के अलावा तीन अन्य भारतीयों पर भी सुनवाई हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?