लाइव न्यूज़ :

भारत से आने वाले पर्यटकों पर प्रवेश पाबंदियां लगाएगा फ्रांस

By भाषा | Updated: April 21, 2021 22:12 IST

Open in App

पेरिस, 21 अप्रैल (एपी) भारत से आने वाले पर्यटकों पर फ्रांस नए प्रवेश प्रतिबंध लगाएगा ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके। यह जानकारी बुधवार को एक अधिकारी ने दी।

इससे पहले ब्राजील, अर्जेंटीना और चिली से आने वाले पर्यटकों पर भी पाबंदियां लगाई गई हैं। भारतीय पर्यटकों के प्रवेश पर शनिवार से नए प्रवेश प्रतिबंध लगेंगे।

सरकार के प्रवक्ता गैब्रियल अटाल ने भी पुष्टि की कि फ्रांस घरेलू यात्रा पर तीन मई से लगाए जाने वाले प्रतिबंध को हटाएगा लेकिन रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा जो शाम सात बजे से सुबह छह बजे तक है।

उन्होंने कहा कि अप्रैल की शुरुआत में देश में आंशिक रूप से लागू लॉकडाउन के समय से बंद की गईं गैर जरूरी सामानों की दुकानें मध्य मई से पहले नहीं खुल सकेंगी।

फ्रांस ने इस महीने की शुरुआत में ब्राजील के साथ विमान सेवा अस्थायी रूप से रोक दी थी ताकि कोविड-19 के नए प्रारूप के प्रसार पर रोक लगाई जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला