लाइव न्यूज़ :

फ्रांस कोविड की नई लहर से निपटने के लिए लॉकडाउन के बजाय बूस्टर खुराक लगाएगा

By भाषा | Updated: November 25, 2021 21:32 IST

Open in App

पेरिस, 25 नवंबर (एपी) फ्रांस ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए लॉकडाउन या कर्फ्यू लगाने के बजाय वयस्क आबादी को कोविड रोधी टीके की बूस्टर खुराक लगाने का फैसला किया है।

देश में पिछले कुछ दिनों से संक्रामक रोग के मामले बढ़ रहे है और रोज़ाना 30 हजार से ज्यादा कोविड-19 पीड़ित लोगों की पुष्टि हो रही है।

फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्री ओलिवियर वेरन ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि टीके की दूसरी और तीसरे खुराक के बीच की अवधि को छह महीने से कम करके पांच महीने कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि फ्रांस के पास बूस्टर खुराक लगाने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू करने के वास्ते टीकों का पर्याप्त स्टॉक है।

वेरन ने यह भी कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाने के नियम को सख्ती से लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टीके की दूसरी खुराक लेने के सात माह के अंदर तीसरी खुराक नहीं लेने पर देश का कोविड पास अमान्य हो जाएगा।

मंत्री ने बताया कि कोविड के कारण अस्पताल में भर्ती लोगों में टीकाकरण नहीं कराने वाले लोगों की संख्या टीकाकरण करा चुके लोगों की तुलना में 10 गुना ज्यादा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला