लाइव न्यूज़ :

फ्रांस ने ओमीक्रोन के खतरे के बीच लोगों से टीके की खुराक लेने की अपील की

By भाषा | Updated: December 18, 2021 13:15 IST

Open in App

पेरिस, 18 दिसंबर (एपी) फ्रांस ने कोरोना वायरस के मामले बढ़ने पर क्रिसमस की छुट्टियों के मद्देनजर लोगों से टीके की खुराक लेने का शुक्रवार को अनुरोध किया। बहरहाल, सरकार एक बार फिर लॉकडाउन लगाने से बच रही है।

प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘पांचवीं लहर आ गयी है और यह पूरी ताकत से यहां आयी है।’’ उन्होंने कहा कि फ्रांस में जनवरी की शुरुआत से तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के मामले आने की आशंका है।

छुट्टियों के दौरान संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने सार्वजनिक कार्यक्रमों और नववर्ष के जश्न समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया है तथा लोगों से क्रिसमस पर बड़ी संख्या में एकत्रित होने से बचने का आह्वान किया है।

कास्टेक्स ने कहा, ‘‘आप जितनी कम संख्या में रहेंगे, संक्रमण का खतरा भी उतना कम होगा।’’

प्रधानमंत्री ने बताया कि फ्रांस ने ओमीक्रोन स्वरूप के मामले बढ़ने पर यूरोपीय संघ से बाहर के देशों की यात्रा पर भी पाबंदी लगा दी है। प्राधिकारियों ने टीकाकरण तेज कर दिया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने दूसरी और तीसरी खुराक के बीच के अंतराल को पांच महीने से कम करके चार महीने तक कर दिया है।

फ्रांस में पिछले हफ्ते से हर दिन औसतन 50,704 नए मामले आ रहे हैं और अकेले बृहस्पतिवार को ही 60,866 मामले आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल