लाइव न्यूज़ :

फ्रांस ने ब्रेक्जिट में और देरी करने से किया ‘इनकार’

By भाषा | Updated: September 8, 2019 23:03 IST

ब्रिटेन को असल में 29 मार्च को यूरोपीय संघ से अलग होना था लेकिन संसदीय गतिरोध की वजह से ब्रिटिश सरकार ने इसे दो बार टाला और फिलहाल इसके लिए 31 अक्टूबर की समयसीमा तय की गई है।

Open in App

फ्रांस के विदेश मंत्री ज्यां-य्वेस ले ड्रियन ने यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के रुखसत में और देरी किए जाने की बात को रविवार को खारिज किया। ब्रेक्जिट के लिए अंतिम समय-सीमा 31 अक्टूबर तय की गई है लेकिन लंदन में राजनीतिक संकट के चलते इस पर अनिश्चितता के बादल छाए हुए हैं।

ले ड्रियन ने कहा, “मौजूदा परिस्थितियों में, हमारा जवाब न है...हम हर तीन महीने में इससे नहीं गुजर सकते।” उन्होंने उत्तरी आयरलैंड ‘बैकस्टॉप’ शर्त संबंधी गतिरोध के हल निकालने के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के प्रयासों का संदर्भ देते हुए कहा, “ब्रिटेन ने कहा है कि वे अन्य समाधानों, वैकल्पिक प्रबंधों को सामने रखना चाहते हैं ताकि वे इससे बाहर हो सकें।”

उन्होंने कहा, “लेकिन हमने ऐसे कोई प्रयास देखे नहीं हैं और इसलिए हमारी तरफ से ‘न’ है...ब्रिटिश अधिकारियों को ही हमें आगे का रास्ता बताने देते हैं।” ले ड्रियन ने कहा, “उन्हें अपनी स्थिति की जिम्मेदारी लेने दें...उन्हें हमें बताना होगा कि वे क्या चाहते हैं।” ब्रिटेन को असल में 29 मार्च को यूरोपीय संघ से अलग होना था लेकिन संसदीय गतिरोध की वजह से ब्रिटिश सरकार ने इसे दो बार टाला और फिलहाल इसके लिए 31 अक्टूबर की समयसीमा तय की गई है।

टॅग्स :ब्रिटेनफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल