लाइव न्यूज़ :

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को भीड़ में मौजूद एक शख्स ने मारा थप्पड़, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया

By अभिषेक पारीक | Updated: June 8, 2021 20:29 IST

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को भीड़ में मौजूद एक शख्स ने थप्पड़ मार दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देफ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को एक शख्स ने थप्पड़ मार दिया। फ्रांस के प्रधानमंत्री ज्यां कास्टेक्स ने इसे लोकतंत्र का अपमान बताया है। घटना के समय मैंक्रो दक्षिणी फ्रांस के दौरे पर थे। 

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को भीड़ में मौजूद एक शख्स ने थप्पड़ मार दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मैक्रों दक्षिणी फ्रांस के दौरे पर थे और भीड़ मे मौजूद लोगों से हाथ मिला रहे थे। इसी दौरान एक शख्स उनका एक हाथ पकड़ता है और दूसरे से मैक्रों को थप्पड़ मार देता है। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उस शख्स को पकड़ लिया। 

मैक्रों के कार्यालय ने मंगलवार को एक वीडियो की पुष्टि की, जो व्यापक रूप से ऑनलाइन प्रसारित किया जा रहा है। इस घटना की चौतरफा निंदा की जा रही है। फ्रांस के प्रधानमंत्री ज्यां कास्टेक्स ने इसे लोकतंत्र का अपमान बताया। 

वीडियो में होटल और रेस्तरां में काम करने के लिए छात्रों को प्रशिक्षण देने वाले एक हाई स्कूल का दौरा करने के बाद फ्रांसीसी राष्ट्रपति को टैन-एलहर्मिटेज शहर में अवरोधकों के पीछे उनकी प्रतीक्षा कर रहे लोगों का अभिवादन करते हुए देखा जा सकता है।  फ्रांसीसी समाचार प्रसारक ‘बीएफएम टीवी’ ने कहा कि पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

... और मार दिया थप्पड़

मैक्रों अपनी यात्रा के दौरान लोहे के बेरिकेड्स के उस पार खड़े लोगों से मिलने के लिए आगे बढ़ते हैं। इसी दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी होते हैं। वे हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ते हैं और हरे रंग का टीशर्ट और फेसमास्क लगाए एक शख्स उनके एक हाथ को पकड़ता है और फिर थप्पड़ मार देता है। इसके बाद सुरक्षाकर्मी उस व्यक्ति को पकड़ लेते हैं। फ्रांसीसी नेता तुरंत वहां से निकल जाते हैं। 

टॅग्स :इमेनुअल मेक्रोफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला