लाइव न्यूज़ :

फ्रांस के एक पार्क में बच्चों पर चाकू से हमला, 8 मासूमों समेत 9 लोग जख्मी

By अंजली चौहान | Updated: June 8, 2023 16:29 IST

फ्रांस में हमलावर ने पार्क में कई बच्चों पर चाकू से हमला कर दिया और इस घटना में 8 बच्चे और 9 लोग घायल हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफ्रांस में हमलावर ने चाकू से बच्चों पर किया वार हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है बच्चों की उम्र तीन साल बताई जा रही है

फ्रांस के दक्षिण-पूर्व में एनेसी झील के पार्क में बच्चों पर चाकू से हमला हुआ है। इस दर्दनाक घटना में आठ मासूम बुरी तरह से जख्मी हो गए और इसी के साथ नौ अन्य लोग भी घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि बच्चों की उम्र करीब तीन साल हैं।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर गुरुवार को वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हमलावर लोगों को चाकू मार कर वहां से भाग रहा था। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। 

बताया जा रहा है कि हमलावर सीरियाई शरणार्थी है। वायरल वीडियो में हमलावर को देखा जा सकता है जिसने काले शॉर्ट्स और स्वेटशर्ट पहने एक व्यक्ति पार्क में दौड़ता हुआ नजर आ रहा है और स्थानीय लोग उसका पीछा कर रहे हैं।

आदमी ने टोपी भी पहन रखी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चाकू से लैस व्यक्ति ने लगभग तीन साल की उम्र के बच्चों के एक समूह पर हमला किया, जो शहर में झील के पास एक पार्क में खेल रहे थे। घटना स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 9:45 बजे की है। 

टॅग्स :फ़्रांसहत्याक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?