लाइव न्यूज़ :

फ्रांस: मंत्रियों पर पाबंदियों का उल्लंघन करते हुए रेस्तरां में खाना खाने का आरोप

By भाषा | Updated: April 5, 2021 19:26 IST

Open in App

पेरिस,पांच अप्रैल (एपी) फ्रांस में अधिकारी उन आरोपों की जांच कर रहे हैं कि सरकार के मंत्रियों और अन्य लोगों ने कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर लागू पाबंदियों का उल्लंघन करते हुए क्या गुप्त रेस्तरां में खाना खाया था।

पेरिस के अभियोजन कार्यालय ने कहा कि रविवार को मामले की जांच शुरू की गई।

दरअसल फ्रेंच नेटवर्क एम6 पर सप्ताहांत में एक कार्यक्रम प्रसारित हुआ था जिसमें एक व्यक्ति ने कहा था कि उसने ‘‘कुछ मंत्रियों के साथ’’ दो या तीन रेस्तरां में खाना खाया था।

इसके तत्काल बाद सरकार के मंत्रियों ने ऐसी किसी भी जानकारी से इनकार किया। गृह मंत्री जेराल्ड डारमेनिन ने पुलिस से मामले की जांच करने को कहा है।

अभियोजन कार्यालय ने सोमवार को कहा कि कार्यक्रम में दिखाई दिया व्यक्ति अपने दावे से मुकर गया है, इसके बावजूद जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि देश में संक्रमण को रोकने के लिए रेस्तरां पिछले वर्ष अक्टूबर माह से बंद चल रहे हैं।

देश के अस्पतालों में आईसीयू दोबारा मरीजों से भर गए हैं और इसे देखते हुए नए आंशिक लॉकडाउन लगाए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा