लाइव न्यूज़ :

फ्रांस: पैगंबर मोहम्मद का कार्टून बच्चों को दिखाने पर शिक्षक का सिर काटा, खुद बना पुलिस की गोली का शिकार

By विनीत कुमार | Updated: October 17, 2020 07:31 IST

फ्रांस में पुलिस ने उस शख्स को गोली मार दी है जिसने पैगंबर मोहम्मद का कार्टून बच्चों को क्लास में दिखाने के लिए उसकी हत्या कर दी थी। यह बर्बर घटना पेरिस के बाहरी इलाके एरागनी नगर में हुई।

Open in App
ठळक मुद्देशिक्षक का सिर कलम करने वाले संदिग्ध शख्स को पुलिस ने गोली मारीपैगंबर मोहम्मद के कार्टून को क्लास में बच्चों को दिखाने पर शख्स ने कर दी थी शिक्षक की हत्या

फ्रांस में पैगंबर मोहम्मद के कार्टून को क्लास में बच्चों को दिखाने के बाद इतिहास के एक शिक्षक का सिर कलम करने वाले संदिग्ध शख्स को पुलिस ने गोली मार दी। पुलिस ने कहा है कि शख्स की गिरफ्तारी की कोशिश थी। हालांकि, शख्स ने भी नारेबाजी करते हुए बंदूक दिखाया जिसके बाद वो खुद पुलिस की गोली का शिकार हो गया। अभियोजन अधिकारी के कार्यालय ने कहा कि मामले की आतंकवाद के एंगल से जांच शुरू कर दी गई है। 

यह बर्बर घटना पेरिस के बाहरी इलाके एरागनी नगर में स्थानीय समय के अनुसार शाम करीब 5 बजे हुई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि चाकू और एक एयरसॉफ्ट बंदूक से लैस संदिग्ध को पुलिस ने गोली से उड़ा दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिस इतिहास के शिक्षक की हत्या इस शख्स ने की थी उसने हाल में कक्षा में पैगंबर मोहम्मद का कार्टून बच्चों को दिखाया था।

यह मामला पिछले महीने की तरह है जब एक 25 साल के पाकिस्तानी शख्स ने शार्ली एब्दो मैगजीन में पैगंबर मोहम्मद के कार्टून के प्रकाशन का बदला लेने के लिए एक दो लोगों को घायल कर दिया था। हमलावर ने एक टीवी प्रोडक्शन एजेंसी के दो कर्मचारियों को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिनके कार्यालय उसी ब्लॉक पर हैं, जिसमें शार्ली एब्दो का कार्यालय भी हुआ करता था। हालाकि, दोनों कर्मचारी इस हमले में बच गए।

बहरहाल, ताजा मामला ऐसे समय में सामने आया है जब पेरिस में 2015 में शार्ली एब्दो मैगजीन के बाहर हुए हमले की सुनवाई चल रही है। वह आतंकी हमला भी पैगंबर मोहम्मद के कार्टून छापने से नाराज होकर किया गया था। यही नहीं, इस साल भी मैगजीन ने फिर से वो कार्टून छापे हैं। इसके बाद अल-कायदा की ओर से धमकी भी आ चुकी है।

चाकू से की हत्या फिर दी धमकी

पुलिस सूत्र के अनुसार शुक्रवार को सूचना मिलने के बाद स्कूल के पास पुलिस की टीम पहुंची थी। वहां, उन्होंने मृत व्यक्ति को देखा और पास में ही चाकू हाथ में लिए संदिग्ध भी मौजूद था। पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की तो वो धमकी देने लगा।

सूत्रों के अनुसार इसके बाद पुलिस की ओर से फायरिंग की गई। शख्स इस फायरिंग में घायल हो गया और बाद में उसने दम तोड़ दिया। इस बीच मोरक्को की यात्रा पर गए फ्रांस के गृह मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन प्रधानमंत्री जीन कैस्टेक्स और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन के साथ बातचीत करने के बाद पेरिस लौट रहे हैं।

टॅग्स :फ़्रांसपैगम्बर मोहम्मद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा