लाइव न्यूज़ :

फ्रांस ने कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू किया, पहली खुराक बुजुर्ग महिला को दी

By भाषा | Updated: December 27, 2020 18:36 IST

Open in App

पेरिस, 27 दिसंबर (एपी) फ्रांस ने कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में राजधानी पेरिस के उत्तर-पूर्वी इलाके स्थित एक नर्सिंग होम में एक बुजुर्ग महिला को रविवार को पहला टीका लगाया गया। यह इलाका देश के गरीब क्षेत्रों में से एक है।

पेरिस क्षेत्र के जन स्वास्थ्य सेवा के प्रमुख ऑरेलियन रूसो ने ट्विटर पर कहा कि यह एक अहम पल है जिससे बहुत ज्यादा उम्मीद है।

सेवरन शहर की 78 वर्षीय महिला मौरीसिते को फ्रांस का पहला टीका लगाया गया। बाद में डिजोन के चैम्पमेल्लोट होम में भी टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।

सर्वेक्षणों से पता चलता है कि फ्रांस के लोगों में नए टीके को लेकर थोड़ा संदेह है। इसी वजह से सरकार सतर्क है और टीका लगवाने को अनिवार्य नहीं कर रही है।

सरकार को उम्मीद है कि गर्मियों तक 2.7 करोड़ लोगों को टीका लगा दिया जाएगा। देश की आबादी 6.7 करोड़ है।

फ्रांस में कोरोना वायरस के कारण 62,570 लोगों की मौत हो गई है। करीब एक तिहाई मौतें नर्सिंग होम में हुई हैं। लिहाजा सरकार ने सबसे पहले बुजुर्गों और स्वास्थ्य कर्मियों को टीका देने का फैसला किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं