फ्रांस ने कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू किया, पहली खुराक बुजुर्ग महिला को दी

By भाषा | Updated: December 27, 2020 18:36 IST2020-12-27T18:36:12+5:302020-12-27T18:36:12+5:30

France launches vaccination campaign against corona virus, gives first dose to elderly woman | फ्रांस ने कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू किया, पहली खुराक बुजुर्ग महिला को दी

फ्रांस ने कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू किया, पहली खुराक बुजुर्ग महिला को दी

पेरिस, 27 दिसंबर (एपी) फ्रांस ने कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में राजधानी पेरिस के उत्तर-पूर्वी इलाके स्थित एक नर्सिंग होम में एक बुजुर्ग महिला को रविवार को पहला टीका लगाया गया। यह इलाका देश के गरीब क्षेत्रों में से एक है।

पेरिस क्षेत्र के जन स्वास्थ्य सेवा के प्रमुख ऑरेलियन रूसो ने ट्विटर पर कहा कि यह एक अहम पल है जिससे बहुत ज्यादा उम्मीद है।

सेवरन शहर की 78 वर्षीय महिला मौरीसिते को फ्रांस का पहला टीका लगाया गया। बाद में डिजोन के चैम्पमेल्लोट होम में भी टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।

सर्वेक्षणों से पता चलता है कि फ्रांस के लोगों में नए टीके को लेकर थोड़ा संदेह है। इसी वजह से सरकार सतर्क है और टीका लगवाने को अनिवार्य नहीं कर रही है।

सरकार को उम्मीद है कि गर्मियों तक 2.7 करोड़ लोगों को टीका लगा दिया जाएगा। देश की आबादी 6.7 करोड़ है।

फ्रांस में कोरोना वायरस के कारण 62,570 लोगों की मौत हो गई है। करीब एक तिहाई मौतें नर्सिंग होम में हुई हैं। लिहाजा सरकार ने सबसे पहले बुजुर्गों और स्वास्थ्य कर्मियों को टीका देने का फैसला किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: France launches vaccination campaign against corona virus, gives first dose to elderly woman

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे