लाइव न्यूज़ :

फ्रांस : राष्ट्रपति आवास में कथित बलात्कार से संबंधित मामले की जांच जारी

By भाषा | Updated: November 12, 2021 20:14 IST

Open in App

पेरिस, 12 नवंबर फ्रांस के अधिकारी राष्ट्रपति आवास एलिसी पैलेस में इस साल की शुरुआत में हुए कथित बलात्कार संबंधित मामले की जांच कर रहे हैं। पेरिस अभियोजक कार्यालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अभियोजक कार्यालय ने 'एसोसिएटेड प्रेस' को बताया कि मामले की जांच 12 जुलाई को शुरू हुई थी। हालांकि, उसने मीडिया में आईं उन खबरों की तत्काल पुष्टि नहीं की कि पैलेस की सुरक्षा में तैनात महिला सैनिक ने आरोप लगाया था कि एक जुलाई को एक कर्मचारी ने उसके साथ बलात्कार किया था।

फ्रांस की मीडिया ने यह खबर भी दी थी कि हमले के समय राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों पैलेस में नहीं थे, बल्कि उस दिन शाम को हुए एक कार्यक्रम में शरीक हुए थे। मैक्रों एलिसी पैलेस में रहते हैं।

पेरिस अभियोजक कार्यालय ने कहा कि आरोपी से ''सहायता प्राप्त गवाह'' के तौर पर पूछताछ की गई है। इसका अर्थ है कि उससे ऐसे संदिग्ध के तौर पर पूछताछ नहीं की गई, जो संभावित आरोपों का सामना कर रहा हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना