फ्रांस के लियोन में पादरी को चर्च के बाहर मारी गई गोली, हमलावर फरार, पुलिस तलाश में जुटी

By विनीत कुमार | Updated: November 1, 2020 08:19 IST2020-11-01T08:19:28+5:302020-11-01T08:19:28+5:30

फ्रांस के लियोन शहर में एक यूनानी पादरी को गोली मारने की खबर आई है। फिलहाल पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी है। पादरी को पेट में गोली लगी है और वे अस्पताल में भर्ती हैं।

France Greek priest shot with outside a church in Lyon by a lone assailant | फ्रांस के लियोन में पादरी को चर्च के बाहर मारी गई गोली, हमलावर फरार, पुलिस तलाश में जुटी

फ्रांस के लियोन में पादरी को गोली मारी गई (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsफ्रांस के लियोन शहर में एक यूनानी पादरी को मारी गई गोली, अस्पताल में किया गया है भर्तीनीस की घटना के दो दिन बाद हुआ है ये हमला, फिलहाल पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी है

फ्रांस में लियोन शहर में एक यूनानी पादरी को उनके गिरजाघर के बाहर गोली मार दी गई। पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पादरी के पेट में गोली लगी है और उनका स्थानीय अस्पताल में उपचार जारी है। 

पादरी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमलावर अकेला था और उसने शिकार करने वाली राइफल से गोली चलाई। फिलहाल, हमले के पीछे की वजहों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने गिरजाघर के आसपास के इलाके को बंद कर दिया है और ट्विटर पर संदेश के माध्यम से लोगों को घरों में ही रहने की चेतावनी दी है। 

फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि शख्स ने हमला क्यों किया। पुलिस ने हमले की जांच शुरू कर दी है। इस बीच फ्रांस के प्रधानमंत्री जीन कैसटेक्स ने पत्रकारों को बताया कि 'घटना गंभीर' है लेकिन फिलहाल हमारे पास वजह को लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं है।

बहरहाल ये घटना फ्रांस के नीस शहर में दो दिन पहले ही एक गिरजाघर पर इस्लामिक चरमपंथी हमलावर द्वारा चाकू से किए गए हमले के बाद हुई है। उस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी। नीस की घटना के बाद फ्रांस में सुरक्षा के इंतजाम काफी पुख्ता किए गए हैं। 

देशभर के कई स्कूलों, चर्च और पूजा के अन्य स्थलों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है और करीब 4000 सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। इससे पहले फ्रांस में ही 16 अक्टूबर को शिक्षक का सिर कलम कर दिये जाने की घटना सामने आई थी। शिक्षक सैम्युएल पैटी की हत्या इसलिए की गई थी क्योंकि उन्होंने अपनी कक्षा में बच्चों को पैगंबर मोहम्मद का एक कार्टून दिखाया था।

पेरिस के करीब कोनफ्लांस सेंट ओनोरीने में 18 वर्षीय एक लड़के ने सैम्युएल पैटी की गर्दन काटकर हत्या कर दी थी जिसे बाद में पुलिस ने गोली मार दी। इस लड़के का जन्म मॉस्को में हुआ था और यह चेचेन्या का शरणार्थी था। 

Web Title: France Greek priest shot with outside a church in Lyon by a lone assailant

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे