लाइव न्यूज़ :

कोरोना महामारी से निपटने के लिए फ्रांस ने लिया बड़ा फैसला, हेल्थ इमरजेंसी को 24 जुलाई तक बढ़ाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 2, 2020 18:43 IST

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए फ्रांस ने अपने देश में हेल्थ इमरजेंसी को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले दिनों फ्रांस में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस 'कोविड-19' से संक्रमित 106 वर्षीय वयोवृद्ध महिला इस संक्रमण को हराकर स्वस्थ हो गई है।फ्रांस में अब तक एक लाख 67 हजार 303 से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं।

पेरिस: फ्रांस ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए काफी अहम कदम उठाया है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक फ्रांस ने अपने देश में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हेल्थ इमरजेंसी को 24 जुलाई तक बढ़ा दिया है।

 

बता दें कि पिछले दिनों फ्रांस में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस 'कोविड-19' से संक्रमित 106 वर्षीय वयोवृद्ध महिला इस संक्रमण को हराकर स्वस्थ हो गई है।फ्रांसीसी समाचार पत्र 'ली पेरिसिएन' ने बताया कि हेलेन लेफेवरे 15 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाई गईं जो वेलिनेस में एक वृद्धाश्रम में रहती हैं। महिला को अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता नहीं हुई और उन्हें उनके कमरे में ही आइसोलेशन में रखा गया। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 11 मार्च को कोरोना को महामारी घोषित कर दिया। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार दुनिया भर में 33 लाख से अधिक लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं जबकि लगभग दो लाख 37 हजार लोगों की मौत हो गई है।

फ्रांस में अब तक एक लाख 67 हजार 303 से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हुए है, 24628 मरीजों की मौत हो गई है और 51124 मरीज ठीक होकर अस्पताल से घर लौट गए हैं।

इसके अलावा बता दें कि फ्रांस के प्रधानमंत्री एडुअर्ड फिलिप ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 महामारी से जुड़े प्रतिबंधों के कारण देश में सितंबर से पहले फुटबॉल और रग्बी सहित दूसरे पेशेवर खेल लीग शुरू नहीं किये जा सकते है। फिलिप ने फ्रांस में लॉकडाउन (बंदी) को चरणबद्ध तरीके से हटाने की योजना के तहत घोषणा करते हुए कहा कि सितंबर तक ऐसे किसी आयोजन की अनुमति नहीं होगी जहां 5,000 से अधिक लोग इकट्ठा हों।

उनकी इस घोषणा का असर 29 अगस्त से नीस से शुरू होने वाले ‘टूर डी फ्रांस’ पर भी पड़ेगा जहां रेस की शुरुआत और खत्म होने वाली जगह पर बड़ी संख्या में प्रशंसक जमा होते है। फिलिप ने टेलीविजन के द्वारा फ्रांस की संसद को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘2019-2020 के पेशेवर खेल लीग, विशेष रूप से फुटबॉल फिलहाल फिर से शुरू नही कर सकते है।’’

टॅग्स :फ़्रांसकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला