लाइव न्यूज़ :

फ्रांस में फिर बढ़े कोरोना के मामले, पेरिस में हर किसी के लिये मास्क पहनना किया गया अनिवार्य

By भाषा | Updated: August 27, 2020 21:48 IST

फ्रांस में कोविड-19 से 30,500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन, और इटली के बाद यूरोप में इस मामले में इसका तीसरा स्थान है।

Open in App
ठळक मुद्देफ्रांस के प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स ने कहा, वह चाहते हैं कि लोग यथासंभाव व्यापक रूप से सितंबर पर अपना कामकाज बहाल करें। दुनिया में कोरोना वायरस के 1.69 करोड़ लोग ठीक हुए हैं। दुनिया में 8 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।

पेरिस:  फ्रांस के 20 प्रतिशत क्षेत्रों में कोरोना वायरस सक्रिय है और ऐसे में राजधानी पेरिस में हर किसी के लिये मास्क पहनना अब अनिवार्य कर दिया गया है। हालांकि, सरकार अगले सप्ताह स्कूलों को फिर से खोलने, काम पर श्रमिकों को वापस लाने और शनिवार को ‘टूर दे फ्रांस’ साइकिल रेस शुरू करने के लिये पूरी तरह से मन बना चुकी है।

फ्रांस के प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स ने बृहस्पतिवार को देश के नये ‘रेड जोन’ (वायरस के प्रसार वाले क्षेत्रों) का नक्शा दिखाते हुए स्थानीय अधिकारियों से नयी पाबंदियां लागू करने की अपील की, ताकि संक्रमण के प्रसार को धीमा किया जा सके और आर्थिक रूप से भारी नुकसान पहुंचाने वाले एक और राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को टाला जा सके।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘महामारी का और अधिक प्रसार हो रहा है और अब हमें अवश्य ही हस्तक्षेप करना होगा।’’ सरकार ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि अब 101 प्रशासनिक क्षेत्रों में 21 ‘रेड जोन’ होंगे, जहां वायरस संक्रमण का प्रसार हो रहा है और जहां स्थानीय अधिकारी लोगों के एकत्र होने एवं गतिविधियों पर कहीं अधिक सख्त पाबंदी लगा सकते हैं। कास्टेक्स ने पेरिस के अधिकारियों से हर जगह मास्क पहनने को अनिवार्य किये जाने को कहा।

गौरतलब है कि फ्रांस में कोविड-19 से 30,500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन, और इटली के बाद यूरोप में इस मामले में इसका तीसरा स्थान है। प्रधानमंत्री ने वायरस के साथ जीने पर जोर दिया और कहा कि वह चाहते हैं कि लोग यथासंभाव व्यापक रूप से सितंबर पर अपना कामकाज बहाल करें।

उन्होंने लोगों से पार्टियां नहीं मनाने का अनुरोध किया और कहा कि दादा-दादी अपने पोते-पोतियों को लेने स्कूल नहीं जाएं। जुलाई में शुरू होने वाले साइकिल रेस कार्यक्रम में पहले ही देर हो चुकी है, ऐसे में यह अब शनिवार से शुरू होने वाला है और तीन हफ्तों तक यह देश के एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचेगा। 

टॅग्स :कोरोना वायरसफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतIran-Israel/US War: मिडिल ईस्ट में तनाव, पीएम मोदी ने ओमान से फ्रांस तक मिलाया फोन; ऊर्जा स्रोतों पर हमले को बताया निंदनीय

कारोबार10 साल पहले मुंबई में रेहड़ी वाला बैंक अकाउंट नहीं खोल सकता था, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा- आज वेंडर फोन पर पेमेंट ले रहा, वीडियो

कारोबारआज असली प्रश्न ये नहीं है भविष्य में AI क्या कर सकती?, वर्तमान में हम Artificial Intelligence के साथ क्या करते हैं?, पीएम मोदी ने कहा, वीडियो

कारोबारप्यार और दिल से जुड़ाव?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ शेयर की तस्वीर, लिखा- हां AI है, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल