लाइव न्यूज़ :

फ्रांस ने सहारा में आईएसआईएस सरगना के मारे जाने को बड़ी जीत बताया

By भाषा | Updated: September 16, 2021 16:42 IST

Open in App

पेरिस, 16 सितंबर (एपी) फ्रांस ने ग्रेटर सहारा में इस्लामिक स्टेट के सरगना अदन अबू वालिद-अल-सहरावी को मार गिराया है। फ्रांस के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए साहेल में उसे आतंकवाद विरोधी प्रयासों का ‘‘सबसे बड़ा दुश्मन’’ बताया।

फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने देर रात अदन अबू वालिद-अल-सहरावी के मारे जाने की घोषणा की थी। मैक्रों के कार्यालय के अनुसार, अल-सहरावी ने ही फ्रांस के छह सहायता कर्मियों और नाइज़र के उनके साथियों की हत्या करने के लिए पिछले साल आदेश दिए थे। उसका संगठन 2017 में हुए उस हमले में भी शामिल था, जिसमें अमेरिका और नाइज़र सेना के कर्मी मारे गए थे।

फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने बृहस्पतिवार को ‘आरएफआई रेडियो’ को बताया कि वह ‘‘कुछ हफ्ते पहले’’ फ्रांस के बरखाने सैन्य अभियान में मारा गया था, लेकिन अधिकारी घोषणा करने से पहले उसकी पहचान को लेकर पूरी तरह संतुष्ट होना चाहते थे।

उन्होंने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी कि अल-सहरावी किस अभियान में या कहां मारा गया। इस्लामिक स्टेट समूह माली और नाइज़र के बीच सीमा पर सक्रिय है।

फ्रांस के विदेश मंत्री ज्यां-इव लि द्रियां ने ‘फ्रांस-इंफो रेडियो’ से कहा कि नरसंहार और आतंकवाद की जड़ वही था। उन्होंने अफ्रीकी सरकारों से उसकी मौत के बाद उत्पन्न स्थिति का फायदा उठाते हुए इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों द्वारा ली गई जमीन को वापस अपने कब्जे में लेने का आग्रह किया।

कट्टर आतंकवादी की मौत की खबरें माली में करीब एक सप्ताह से फैल रही थीं, हालांकि इस क्षेत्र के अधिकारियों द्वारा इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई। अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि शव की शिनाख्त कैसे की गई।

अल-सहरावी ने नाइजर में 2017 के हमले की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें चार अमेरिकी सैन्यकर्मी और नाइज़र की सेना के चार सदस्य मारे गए थे। उसके संगठन ने साहेल में कई विदेशियों का भी अपहरण किया और माना जाता है कि अमेरिकी सहायता कर्मी जेफरी वुडके अब भी उसके कब्जे में हैं। वुडके का 2016 में नाइज़र में उनके घर से अपहरण कर लिया गया था।

फ्रांस की सेना साहेल क्षेत्र में इस्लामी चरमपंथियों से लंबे वक्त से लड़ रही है। उसने हाल ही में घोषणा की थी कि वह अगले साल की शुरुआत तक 2,000 सैनिकों को वहां से वापस लाने की योजना के साथ इस क्षेत्र में अपनी सैन्य उपस्थिति को कम करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना