लाइव न्यूज़ :

ओमीक्रोन से निपटने के लिए फ्रांस ने ब्रिटेन की यात्रा पर रोक लगाने की घोषणा की

By भाषा | Updated: December 16, 2021 20:29 IST

Open in App

पेरिस, 16 दिसंबर (एपी) कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों की चिंता के बीच फ्रांस ने ब्रिटेन से आने-जाने के लिए यात्रा पर रोक लगाने की घोषणा की। साथ ही यात्रा के लिए कारणों की सीमा तय करते हुए फ्रांस पहुंचने पर 48 घंटे पृथक-वास को जरूरी कर दिया है। फ्रांस सरकार ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

फ्रांस के प्रधानमंत्री जीन कैस्टेक्स ने एक बयान में कहा कि ब्रिटेन में ओमीक्रोन स्वरूप के तीव्र प्रसार के मद्देनजर शुक्रवार मध्यरात्रि के बाद शनिवार से ये उपाय प्रभावी होंगे।

फ्रांस सरकार के एक प्रवक्ता ने स्थानीय मीडिया से कहा कि ब्रिटेन से पर्यटन और कारोबारी यात्राएं पूरी तरह से बंद रहेगी और ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों को 24 घंटे पुरानी कोविड निगेटिव रिपोर्ट पेश करनी होगी।

अचानक उठाए गए इस कदम से यात्रा करने वाले दोनों देशों के परिवारों और अन्य लोगों की यात्रा योजना प्रभावित होगी। कुछ यात्रियों ने इस कदम को राजनीतिक रूप से प्रेरित होने को लेकर सवाल खड़ा किया है।

वहीं, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के प्रवक्ता मैक्स ब्लेन ने कहा कि जॉनसन की इस कदम को लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से कोई चर्चा नहीं हुई थी और ब्रिटेन की इस तरह की जवाबी उपाय की कोई योजना नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना